गदरपुर। भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने हरक सिंह रावत का पुतला फूंकते हुए जमकर नारेबाजी की।
आरोप लगाया कि पूर्व मंत्री ने सिख समाज के प्रति अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया है। शनिवार को मुख्य बाजार में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एकत्र हुए। उन्होंने पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत का पुतला फूंक कर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। भाजपा नेता गुंजन सुखीजा ने आरोप लगाया कि सिख पंथ,परंपरा और आस्था का मजाक उड़ाना अब कांग्रेस की आदत बनती जा रही है। हरक सिंह का बयान इसी मानसिकता की ताजा उदाहरण है। रावत का बयान सिख समुदाय की शौर्य गाथा और बलिदान को ठेस पहुंचाता है।इस मौके पर काफ़ी संख्या में बीजेपी कार्यकता मौजूद रहे।
