Spread the love


किच्छा। नज़ीमाबाद निवासी धर्मेंद्र कुमार, जिनके दोनों पैर एवं रीढ़ की हड्डी फ्रैक्चर होने के कारण चलने-फिरने में गंभीर कठिनाई हो रही थी, को धरा सेवा फाउंडेशन उत्तराखण्ड द्वारा निःशुल्क व्हीलचेयर प्रदान की गई।
धरा सेवा फाउंडेशन की इस सराहनीय पहल से धर्मेंद्र कुमार एवं उनके परिजनों ने संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया। व्हीलचेयर मिलने से अब उन्हें दैनिक कार्यों के लिए आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी।
इस दौरान संस्था अध्यक्ष विभा तिवारी ने कहा कि धरा सेवा फाउंडेशन जरूरतमंद एवं असहाय लोगों की सहायता के लिए निरंतर कार्य कर रहा है और भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्य जारी रहेंगे।
कार्यक्रम के दौरान संस्था के सदस्य प्रदीप सिंह खालसा, संजय यादव, पल्लवी पाण्डेय, मुस्कान सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page