Spread the love


खटीमा। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा नारी शक्ति वंदन बिल को पास होने से रोकने के विरोध में खटीमा में विशाल जन आक्रोश रैली एवं पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में मातृशक्ति ने भाग लेते हुए विरोध प्रदर्शन को बुलंद आवाज दी।
कार्यक्रम में हजारों महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने अधिकारों एवं सम्मान के समर्थन में एकजुट होकर विरोध दर्ज कराया। रैली के दौरान महिलाओं और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। वक्ताओं ने कहा कि यह केवल एक रैली नहीं बल्कि जनभावनाओं का प्रबल प्रदर्शन है, जिसमें महिलाओं ने अपनी भागीदारी दर्ज कराते हुए नारी सम्मान और अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस, टीएमसी, डीएमके सहित अन्य विपक्षी दलों के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की गई। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि इन दलों ने हमेशा महिला सशक्तिकरण और महिलाओं की भागीदारी के मुद्दों पर सकारात्मक सहयोग नहीं दिया, जो बेहद गंभीर और निंदनीय है।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विपिन सिंह, मनीष सैनी, मोहिनी पोखरियाल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नीता सक्सेना, शशांक वर्मा, अमित पांडे, जीवन धामी, धाना भंडारी, रचित सिंह सहित हजारों की संख्या में महिलाएं और युवा मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन को समाप्त किया गया।

You cannot copy content of this page