Spread the love

चमोली। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आलम सिंह फरस्वाण राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी-थराली में कला संकाय परिषद के तत्वाधान में इतिहास विभाग द्वारा पोस्टर एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी प्राचार्य डॉ. प्रतिभा आर्य द्वारा माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ।

कार्यक्रम के संयोजक एवं इतिहास विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर अनुज कुमार ने बताया कि पोस्टर प्रतियोगिता का विषय ‘भारतीय वास्तुकला : प्राचीन काल से आधुनिक काल तक’ रखा गया था, जिसमें बीए द्वितीय सेमेस्टर की दीक्षा रावत ने प्रथम, बीए द्वितीय वर्ष की ईशा ने द्वितीय और बीए द्वितीय वर्ष की निशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त भाषण प्रतियोगिता का विषय था ‘साहित्यकारों, कवियों और लेखकों की दृष्टि में इतिहास’, जिसमें बीए द्वितीय वर्ष की दीक्षा रावत ने प्रथम, बीए द्वितीय वर्ष की प्रियंका देवराड़ी ने द्वितीय और बीए षष्ठ सेमेस्टर के दर्शन सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम संचालन हिंदी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. खेमकरण एवं बीए षष्ठ सेमेस्टर के प्रदीप कुमार ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर डॉ. ललित जोशी, डॉ. पुष्पा रानी, रजनी नेगी, डॉ. नीतू पाण्डे, डॉ. सुधा राना, मनोज कुमार, मोहित उप्रेती, डॉ. जमशेद अंसारी, एडवोकेट यशपाल सिंह फरस्वाण, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी थान सिंह, गुड्डू सिंह, सुमित कुमार, जयकृत सिंह, शाजिया, लक्ष्मी रतूड़ी, पूजा, प्रियंका, प्रवीण कुमार, शिखा रावत, अनमोल जोशी, समीक्षा, कामिनी, रश्मि और अनिल कुमार आदि उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page