Spread the love


हल्द्वानी। कुमाऊं मंडल मूक-बधिर वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में मूक-बधिरजनों ने स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया। हल्द्वानी के जनकपुरी स्थित गणपति वेंकट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में राज्य मंत्री श्री मोहन पाठक ने ध्वजारोहण किया।
कार्यक्रम का आयोजन सोसाइटी के प्रबंधक श्री प्रकाश चंद्र भट्ट के सानिध्य में किया गया। इस दौरान वेंकट हॉल प्रबंधन की ओर से कार्यक्रम की समस्त व्यवस्थाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं। ध्वजारोहण के बाद मूक-बधिरजनों द्वारा साइन भाषा में राष्ट्रगान की प्रस्तुति दी गई, जिसने उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया।
कार्यक्रम में सोसाइटी के अध्यक्ष हेमंत नेगी, उपाध्यक्ष पवन बलसुनी, सुखराम कंबोज, समीर शर्मा, मनीष खत्री, पीयूष मेलकानी, गीता जोशी, यमुना भंडारी, विजय जोशी, विपुल बिष्ट, अंकित सनवाल सहित कुमाऊं मंडल के बड़ी संख्या में मूक-बधिरजन मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन उत्तराखंड स्पोर्ट्स सोसाइटी द डेफ के खेल सचिव दीपक जोशी ने किया। वहीं साइन भाषा में कार्यक्रम का अनुवाद सोसाइटी के संरक्षक सुरेंद्र मुंजाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने देश की स्वतंत्रता के लिए बलिदान देने वाले अमर शहीदों को नमन करते हुए राष्ट्र की एकता और अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

You cannot copy content of this page