
103 ग्राम स्मैक के साथ 02 शातिर नशा तस्कर ANTF व रुद्रपुर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में गिरफ्तार।


पूर्व में भी एनडीपीएस के मामलों में जेल जा चुके हैं दोनों अभियुक्त।
35 लाख रुपए आंकी गई है बरामद स्मैक की कीमत।
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधमसिंहनगर, श्री अजय गणपति महोदय द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, श्रीमान पुलिस अधीक्षक अपराध महोदय, पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर महोदय एवं क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर महोदय के निर्देशन में ANTF द्वारा कोतवाली रुद्रपुर पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त कार्यवाही करते हुए दिनांक 26.03.2026 को अमरजीत सिंह पुत्र सतपाल सिंह तथा सुखदेव सिंह पुत्र ज्ञान सिंह निवासीगण ग्राम खुशालपुर, चौकी सकेनिया थाना गदरपुर को रुद्रपुर काशीपुर हाईवे के किनारे सर्विस लेन पर बालाजी अपार्टमेंट को जाने वाले कट के पास अर्टिगा कार संख्या UK06BN7474 में 103.23 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। उक्त दोनों पिछले काफी समय से अवैध स्मैक की तस्करी में लिप्त थे।मौके पर आवश्यक कार्यवाही कर कोतवाली रुद्रपुर में अभियोग पंजीकृत कराया।
बरामद स्मैक का मूल्य लगभग 35 लाख रुपए है।
अभियुक्त गण के विरुद्ध गदरपुर थाने में पूर्व से भी एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत तथा अन्य अभियोग पंजीकृत हैं।
अभियुक्त अमरजीत सिंह के विरुद्ध
FIR No. 204/25 धारा 8/21/29 NDPS ACT
FIR No. 205/25 धारा 121/132/231/191/352 BNS
FIR No. 03/25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट
इसके अतिरिक्त एक अभियोग थाना कालाढूंगी क्षेत्र अंतर्गत तमंचे की फैक्ट्री का भी है।
अभियुक्त सुखदेव सिंह के विरुद्ध
FIR No. 243/24 धारा 8/21/29 NDPS ACT
FIR No. 205/25 धारा 121/132/231/191/352 BNS
अभियुक्त गण से विस्तृत पूछताछ कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।








