गदरपुर/दिनेशपुर क्षेत्र में खैर तस्करी के बाद अब चंदन की तस्करी की घटनाएं भी सामने आ रही हैं वहीं पुलिस ने उत्तर प्रदेश के एक चंदन तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से एक लाख की बेशकीमती चंदन की लकड़ी भी बरामद हुई। उक्त तस्कर के अन्य सहयोगियों के बारे में सुराग लगाया जा रहा है।बताते हैं कि दिनेशपुर के वार्ड नं.9 निवासी विमल राय के यहां चंदन का पुराना पेड़ लगा था। थानाध्यक्ष अनिल उपाध्याय ने बताया 11 नवंबर को अज्ञात चोरों के द्वारा एक चंदन का पेड़ काटकर ले गए। बताया कि पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। मामले की खुलासा के लिए उप निरीक्षक संतोष उप्रेती के नेतृत्व में टीम गठित कर जाचं मे जुट गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अंधुवा नदी के पास से संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर तलाशी ली गई। उनके पास से लोहे की आरी समेत विभिन्न पेड़ काटने के उपकरण बरामद हुए। सख्ती से पूछताछ करने पर अपना नाम सूरज फॉर्म उत्तर प्रदेश निवासी कमल ढाली बताया, उन्होंने दीपावली से पूर्व चंदन की पेड़ चोरी करने की बात भी स्वीकार की है।बताया कि इस मामले में दिनेशपुर प्लांटेशन निवासी विजय के साथ मिलकर चोरी की घटना का अंजाम दिया गया था। इसमें से एक गिल्टा विजय ले गया और दूसरा हिस्सा 42 इंच की लंबाई तथा 6:3 इंच की गोलाई 40 किलो की वजनी उक्त आरोपी के पास से बरामद हुआ। पुलिस ने उक्त आरोपी कमल ढाली के खिलाफ वन संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। वही उसके दूसरे साथी विजय की तलाश के लिए पुलिस उनके घर दबिश दी गई लेकिन वहां फरार है। वहीं थानाध्यक्ष ने बताया कि 2 वर्ष पूर्व हल्द्वानी के जंगल से चंदन का पेड़ चोरी हुई थी जिसमें उक्त आरोपी जेल से कुछ दिन पूर्व जमानत पर रिहा होकर आए हैं।







