Spread the love

गदरपुर। गदरपुर के नवनिर्मित बस अड्डे का संचालन शीघ्र शुरू कराने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को बस अड्डा गेट पर मौन व्रत एवं धरना-प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व कांग्रेस नेता एवं गदरपुर विधानसभा से राजेन्द्र पाल सिंह ने किया।धरने को संबोधित करते हुए राजेन्द्र पाल सिंह ने कहा कि गदरपुर का नया बस अड्डा करीब एक वर्ष पहले बनकर तैयार हो चुका है, लेकिन आज तक इसका संचालन शुरू नहीं किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की उदासीनता के कारण करोड़ों रुपये की लागत से बने बस अड्डे का लाभ आम जनता को नहीं मिल पा रहा है।उन्होंने कहा कि बस अड्डा चालू न होने से यात्रियों को धूप, बारिश और अन्य परेशानियों के बीच सड़कों पर बसों का इंतजार करना पड़ता है। इससे क्षेत्र के व्यापारियों और यात्रियों दोनों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
धरने के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार से नवनिर्मित बस अड्डे का संचालन तत्काल शुरू कराने की मांग की और चेतावनी दी कि यदि जल्द ही बस अड्डा शुरू नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।इस दौरान कांग्रेस के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page