Spread the love



चमोली। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आलम सिंह फरस्वाण राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी-थराली में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हो गया। संयोजक एवं एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. खेमकरण सोमन एवं सह-संयोजक रजनी नेगी ने सात दिनों में की गई गतिविधियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। शिविर स्वयंसेवकों एवं एनएसएस शिविर में विशेष सहयोग की भूमिका में सक्रिय गणित विभाग की डॉ. सुधा राना एवं समाजशास्त्र विभाग के मोहित उप्रेती ने अपने-अपने अनुभव बताए।

अधिगृहीत ग्राम तलवाड़ी स्टेट में आयोजित शिविर के समापन अवसर पर प्रभारी प्राचार्य डॉ. शंकर राम, पूर्व प्रधान गोपाल सिंह फरस्वाण, उत्तराखंड प्रेस क्लब के कोषाध्यक्ष एवं पत्रकार डॉ. अनिल चंदोला, पत्रकार सुभाष पिमोली, पत्रकार नवीन चंदोला, पर्यावरणविद् महिपाल सिंह रावत,
तथा अभिभावक-शिक्षक संघ के अध्यक्ष संतोष रावत ने बतौर मुख्य अतिथि दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

सात दिवसीय शिविर के दौरान स्वयंसेवकों की छह टीम ने स्वच्छता, शिक्षा, कुपोषण, भोजन, मतदाता जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण, रोजगार, जल संरक्षण, बाल श्रम, ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’, साइबर सुरक्षा, तथा आपदा प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर रैली, नुक्कड़ नाटक और गीतों के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया। साथ ही सार्वजनिक धारों, नौलों और सड़कों की साफ-सफाई कर स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया गया। समापन समारोह में स्वयंसेवकों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह एवं अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शिविर के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्वयंसेवकों में हिमांशु ने सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी, बबीता ने उत्कृष्ट अनुशासन, अवंतिका, दर्शन, सुमित कुमार, नितिन, सुभाष कुमार की मदर टेरेसा टीम ने सर्वश्रेष्ठ टीम, गिरीश कुमार ने सामाजिक सेवा पुरस्कार, रेनुका ने डॉक्यूमेंटेशन, मीडिया, और विडियोज, संध्या रावत और प्रदीप कुमार ने सर्वश्रेष्ठ सांस्कृतिक, प्राची ने सर्वश्रेष व्यवस्था प्रमुख, तनुजा जोशी ने विशेष स्वयंसेवी और जयकृत सिंह ने रोमिंग स्वयंसेवी का स्थान पाया। सभी स्वयंसेवियों को प्रभारी प्राचार्य डॉ. शंकर राम एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा प्रमाणपत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी एवं संयोजक डॉ. खेमकरण सोमन एवं सह-संयोजक रजनी नेगी ने पढ़ने-लिखने की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए सभी स्वयंसेवियों को राजकमल प्रकाशन, बोधि प्रकाशन और समय साक्ष्य प्रकाशन की किताबें देकर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का मनमोहक संचालन अर्थशास्त्र विभाग के डॉ. रजनीश कुमार ने किया।

इस अवसर पर पीटीए अध्यक्ष संतोष रावत, अधिवक्ता यशपाल सिंह फरस्वाण, थराली प्रधान संघ के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत, हैशटैग बिलीवर फाउंडेशन की कंचन रावत, संदीप कुमार पटवाल, पूर्व छात्र डॉ. अनिल चंदोला, नवीन चंदोला, कार्यक्रम अधिकारी असिस्टेंट प्रोफेसर अनुज कुमार, डॉ. पुष्पा रानी, सुनील कुमार, डॉ. नीतू पांडे, एना, योगाचार्य कुशलानंद सती, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी थान सिंह, एनएसएस हुकम सिंह रावत, छात्र संघ अध्यक्ष प्रेरणा सती, मानसी, सौरभ, दिया पांडे, किरन पिमोली, रश्मि, शिखा रावत, कामिनी, भावना, समीक्षा और राहुल नेगी आदि उपस्थित थे। संयोजक एवं एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. खेमकरण सोमन ने प्रभारी प्राचार्य, अतिथियों, शिविर स्वयंसेवकों, ग्राम प्रधान दीपा फरस्वाण, प्रधान प्रतिनिधि विक्रम सिंह फरस्वाण, और स्थानीय नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

You cannot copy content of this page