Spread the love

सितारगंज में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का तिरंगा चौक पर फूलौ से स्वागत हुआ। धामी सरकार के 4 साल पूरे होने पर कार्यकर्ताओं ने 4 साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का स्वागत किया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में अनुशासन देखने को नहीं मिला मुख्यमंत्री धामी का जब काफिला आया तों कार्यकर्ता मुख्यमंत्री की गाड़ी की तरफ दौड़े लेकिन सुरक्षा कर्मियों ने घेरा बनाकर पहले मुख्यमंत्री धामी को सुरक्षित किया उसके बाद सीएम धामी गाड़ी से उतरे और किसी तरह मंच तक पहुंचे उसके बाद जिला अध्यक्ष कमल जिंदल नगर पालिका अध्यक्ष सुखदेव सिंह मंडल अध्यक्ष मुकेश संवाल,ब्लॉक प्रमुख उपकार सिंह सहित अन्य कार्यकर्ताओ ने मुख्यमंत्री धामी का स्वागत किया, मुख्यमंत्री बिना कुछ कहे हाथ हिलाकर मंच से उतरे और सीधे गाड़ी में जा बैठे इसके बाद कार्यकर्ताओं ने गाड़ी का पीछा किया सुरक्षा कर्मियों नें गाड़ी के पीछे भाग रहे लोगों को डांट डपट कर हटाया। इस स्वागत कार्यक्रम में महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी चार घंटे से पुष्प हाथ में लेकर मुख्यमंत्री धामी का स्वागत करने के लिए बैठी थी लेकिन कार्यक्रम में अनुशासनहीनता के चलते महिला कार्यकर्ताओं के फूलों के गुलदस्ते उनके हाथ में ही रह गए जिसके बाद महिला कार्यकर्ता मायूस नजर आई। इस मौके पर श्रुति विश्वास जानकी कोहली जय जोशी कलावती कमला देवी गीता गरकोटी गुरदीप चौहान आदेश ठाकुर राकेश त्यागी सतीश उपाध्याय साहब सिंह तुषार शर्मा आदि उपस्थित रहे

You cannot copy content of this page