Spread the love

सितारगंज के निकट शक्ति फार्म रतन फॉर्म नंबर 1 में उस समय भारी जनसमूह उमड़ पड़ा जब उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कार्यक्रम में पहुंचे। कार्यक्रम स्थल पर भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और क्षेत्रीय जनता की भारी भीड़ देखने को मिली। मुख्यमंत्री के स्वागत में कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए उत्साह का प्रदर्शन किया अपने संबोधन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धर्मांतरण, लैंड जिहाद, लव जिहाद और थूक जिहाद जैसे मुद्दों पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ऐसी घटनाओं को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि धर्मांतरण करवाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में “मुल्लावादी विचारधारा” को चलने नहीं दिया जाएगा तथा नीले और हरे पटके डालकर जमीनों पर कब्जा करने वालों के खिलाफ भी सरकार सख्त कदम उठा रही है कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने लगभग 12 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले सिडकुल फेस-2 और एक्वा पार्क को जोड़ने वाले स्पान्स आरसीसी सेतु पुल का शिलान्यास भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पुल क्षेत्र के विकास और आवागमन को मजबूत करेगा तथा स्थानीय लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा इसी अवसर पर पुष्कर सिंह धामी के कार्यक्रम के दौरान राजनीतिक माहौल उस समय गरमा गया जब पूर्व विधायक नारायण पाल ने अपने समर्थ को और साथियों के साथ विरोध प्रदर्शन किया मुख्यमंत्री के आगमन से पहले शक्ति फार्म के मुख्य चौराहे पर बड़ी संख्या में पहुंचे पूर्व विधायक नारायण पाल और उनके समर्थकों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर विरोध जताया प्रदर्शन कारियों का कहना था कि क्षेत्र की जनता बेरोजगारी और स्थानीय समस्याओं से परेशान है लेकिन सरकार उनकी आवाज सुनने को तैयार नहीं है विरोध प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन पहले से ही अलर्ट मोड पर था मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था जैसे ही प्रदर्शनकारी आगे बढ़ने लगे पुलिस ने उन्हें शक्ति फार्म के मुख्य चौराहे पर ही रोक लिया इसके बाद पूर्व विधायक नारायण पाल सहित कई समर्थकों को पुलिस ने हिरासत में लेते हुए गिरफ्तार कर लिया इस दौरान प्रदर्शन कारियों और पुलिस के बीच हल्की नोक झोंक देखने को मिली पुलिस प्रशासन का कहना था कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कार्यवाही की गई है जबकि प्रदर्शन कारियों ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का दामन बताया घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए तनावपूर्ण माहौल बना रहा हालांकि पुलिस प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित रखते हुए कार्यक्रम को शांतिपूर्वक संपन्न कराया इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्या, ब्लॉक प्रमुख उपकार सिंह बल, नगर पालिका अध्यक्ष सुखदेव सिंह, हज कमेटी अध्यक्ष खतीब अहमद, ग्राम प्रधान अध्यक्ष रेशम सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता राजू हरियाणवी, पूर्व दुग्ध उत्पादक संघ अध्यक्ष साहब सिंह, दुग्ध संघ अध्यक्ष प्रभा रावत, पूर्व जिला पंचायत सदस्य उदय राणा, पूर्व अल्पसंख्यक आयोग दर्जा मंत्री लाडी संजय बछाड़, देवो मंडल, कृष्ण पद मंडल, अशोक माली, प्रभाकर राय, आनंद बल्लभ भट्ट, सोनू माटा, बीना साहू और गंगाराम साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page