Spread the love

देहरादून, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) से पूर्व उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार प्रातः अपने शासकीय आवास पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ योगाभ्यास किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से आगामी 21 जून को आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री ने अपील करते हुए कहा कि सभी नागरिक योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं तथा स्वस्थ, निरोग और संतुलित जीवन की दिशा में आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि मानसिक शांति एवं सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार होता है।
इस दौरान शासकीय आवास पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी योगाभ्यास कर योग के महत्व को आत्मसात किया।

You cannot copy content of this page