सितारगंज सहित आसपास के क्षेत्रों में छठ पूजा का पर्व श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सितारगंज की सिंह कॉलोनी में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित हुए और विधि-विधान के साथ सूर्य भगवान की पूजा-अर्चना की इस मौके पर उपस्थित अरविंद पांडे ने बताया कि छठ पूजा हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखने वाला महापर्व है। इस पर्व में महिलाएं लगातार चार दिनों तक कठिन व्रत रखती हैं। चौथे दिन सूर्य भगवान को अर्घ्य देने के बाद ही व्रत का पारण किया जाता है। उन्होंने बताया कि मान्यता के अनुसार महिलाएं संतान की प्राप्ति और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना के लिए यह व्रत रखती हैं। इसके अलावा जिन श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूरी होती हैं, वे भी श्रद्धा के साथ छठ पूजा का व्रत करते हैं छठ पूजा के अवसर पर क्षेत्र की महिलाएं और पुरुष एक स्थान पर एकत्रित हुए। पूरी रात भजन-कीर्तन और पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। वातावरण भक्तिमय बना रहा और श्रद्धालुओं ने सूर्य भगवान से परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की इस मौके पर मुन्नी पांडे अनीता गुप्ता राखी सिंह रानी सिंह मीणा सिंह अमरीश सिंह शंभू सिंह अरविंद पांडे पवन बाबा कन्हैयालाल मुकेश कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।
