Category: उत्तराखण्ड

कांग्रेस नेता संदीप सहगल के पिता स्वर्गीय रमेश सहगल को दी गईं भावपूर्वक विनम्र श्रद्धांजलि

काशीपुर -कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, नगरनिगम महापौर के प्रत्याशी रहे व अधिवक्ता संदीप सहगल के पिता स्वर्गीय रमेश सहगल के आज द्रोणासागर मंदिर मे सनातन परम्परा, व पूजनीय पंडित जी…

फिल्म ‘गोदान’ के प्रदर्शन का महापौर ने किया शुभारम्भ-महापौर ने स्कूली बच्चों और कार्यकर्ताओं के साथ देखी फिल्म

रूद्रपुर । प्रेम सिने प्लेक्स थिएटर में बुधवार को गौ-माता के धार्मिक, सामाजिक और वैज्ञानिक महत्व पर आधारित फिल्म ‘गोदान’ के विशेष शो का महापौर विकास शर्मा ने दीप प्रज्वलित…

पंडित दीनदयाल उपाध्याय को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

रूद्रपुर । भारतीय राजनीति के पुरोधा और एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय, में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस…

सुनार पर लगे धोखाधड़ी करने के आरोप, एस एस पी से मिलकर कार्रवाई की करी मांग

हल्द्वानी शहर में कई लोगों के साथ सोने के आभूषण बनाने के नाम पर धोखाधड़ी और जालसाजी की शिकायत लेकर बड़ी संख्या में लोग एस एस पी कार्यालय पहुंचे पुलिस…

पुलिस कप्तान मणिकांत मिश्रा जिले के अपराधियों के लिए मजबूत किये है अपना शिकज़ा

काशीपुर -उधमसिंह नगर के जिले के कप्तान मणिकांत मिश्रा अपनी कार्यशेली मे एक अपना अलग महत्वपूर्ण वजूद रखते है!अति संवेदलशील जिले मे हो रहे अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए…

स्वच्छ भारत अभियान आम जनता को स्वच्छता का महत्व बताता है- संजीव कुमार सिंह

किच्छा- वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव कुमार सिंह के द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा आम जनमानस के स्वास्थ्य व जीवन स्तर को ऊँचा उठाने व स्वच्छ भारत अभियान…

सीएम के कार्यक्रम को भव्य और दिव्य बनाने के लिए महापौर ने जिला प्रशासन के साथ बनाई रूपरेखा

रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आगामी 14 फरवरी को प्रस्तावित रुद्रपुर आगमन को ऐतिहासिक बनाने के लिए तैयारियां युद्ध स्तर पर शुरू हो गई हैं। मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम…

विश्वकर्मा मंदिर में श्री शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन:

भाईचारे और अमन शांति के लिए की प्रार्थना: काशीपुर -मनीमाजरा के मनसा देवी रोड स्थित विश्वकर्मा मंदिर में पंडित राजीव भारद्वाज द्वारा आयोजित 11 दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा का…

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का त्याग और बलिदान देश की अमूल्य धरोहर:- शुक्ला

रुद्रपुर। आवास विकास स्थित उत्तराखंड स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन के जिला कार्यालय का पूर्व विधायक एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी राजेश शुक्ला ने नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव…

रुद्रपुर। आवास विकास स्थित उत्तराखंड स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन के जिला कार्यालय का पूर्व विधायक एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी राजेश शुक्ला ने नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव के साथ फीता काटकर शुभारंभ किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का त्याग और बलिदान देश की अमूल्य धरोहर है, जिसे नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि संगठन का जिला कार्यालय सेनानियों के आदर्शों और उनके उत्तराधिकारियों के हितों को मजबूत करने का केंद्र बनेगा। उन्होंने यह भी बताया कि 4 दिसंबर को रुद्रपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गांव में सेनानी भवन के निर्माण की घोषणा कराई गई थी, जो सेनानी परिवारों के सम्मान और संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस घोषणा के लिए सभी उत्तराधिकारियों ने जिलाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव के नेतृत्व में पूर्व विधायक राजेश शुक्ला को बुके भेंट कर आभार प्रकट किया।नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन का उद्देश्य स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना तथा उनके उत्तराधिकारियों के अधिकारों और सम्मान की रक्षा करना है। उन्होंने सभी साथियों से संगठन को मजबूत बनाने, सेनानियों की गौरवशाली विरासत को संजोने और समाज में राष्ट्रभक्ति की भावना को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने संगठन की मजबूती, सेनानियों के आदर्शों के प्रचार-प्रसार एवं समाज में उनके योगदान को सहेजने का संकल्प दोहराया।इस दौरान आनंद कुमार गुप्ता प्रदेश सचिव, ब्रह्म प्रकाश श्रीवास्तव, रविकांत वर्मा, आनंद प्रकाश, रणजीत सिंह, विनोद कुमार चौहान, संजय श्रीवास्तव, जिला संगठन मंत्री नरेंद्र राजभर, चंद्रशेखर यादव, अवनेंद्र कुमार गुप्ता, करुणाकर तिवारी, ठाकुर भगवान सिंह, वीरेंद्र सिंह समेत समस्त जिले के पदाधिकारी उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page