Spread the love

गदरपुर। नगरपालिका परिषद गदरपुर के अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी मनोज गुम्बर मिन्टू ने भारी मतों से विजयी हासिल कर परचम लहराया। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी चन्द्रा जोशी को 2669 मतों से हराया। मनोज गुम्बर को 8833 मत मिले, कांग्रेस प्रत्याशी चन्द्रा जोशी को 5664 मत मिले। वहीं अन्य प्रत्याशी बहुजन पार्टी के मो. इस्लाम को 112 मत, निर्दलीय प्रत्याशी जुल्फकार अली को 504, अफरोज जहां को 301 मत मिले। जबकि तीन लोगों की जमानत जब्त हो गयी। 11 वार्डो में पांच भाजपा,चार कांग्रेस व दो निर्दलीय प्रत्याशियों ने विजय हासिल की। मतगणना के प्रथम दौर से ही अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी ने 1200 मतों की बढ़त ले ली इसके बाद 1800 मतों की, इसके बाद वह आगे ही बढ़ते रहे जब 2500 मतों की बढ़त मिल गयी तो मनोज गुम्बर की विजय निश्चित हो गयी। अन्त में मनोज गुम्बर ने करीब तीन हजार मतो से विजय हासिल की। वहीं वार्ड एक से भाजपा से राधा मौर्य ने 270 मतो से,वार्ड दो से कांग्रेस पार्टी की नरगिस 408 मतो से, वार्ड तीन से भाजपा के सचिन गुप्ता 49 मतों से,वार्ड चार से भाजपा के रजत 58 मतों से,वार्ड पांच से भाजपा से पूर्व सभासद परमजीत सिंह पम्मा 80 मतों से, वार्ड छह से भापजा प्रत्याशी रमन छाबडा 472 मतों से,वार्ड सात कांग्रेस पार्टी से मुकेश कुमार चावला 87 मतों से,वार्ड आठ से निर्दलीय तबस्सुम 299 मतों से,वार्ड नौ से कांग्रेस प्रत्याशी फरदीन 74 मतों से, वार्ड 10 से निर्दलीय शबाना 05 मतों से एवं वार्ड 11 से कांग्रेस प्रत्याशी विनीता चौधरी 93 मतों से विजयी रही। वार्ड नंबर 6 से भाजपा प्रत्याशी रमन छाब़ड़ा ने सबसे अधिक मतों से विजयी हासिल की। विजयी होने के उपरान्त अध्यक्ष मनोज गुम्बर ने कहा कि मेरी जीत जनता की जीत है। जनता ने जो भारी मतों से विजयी दिलायी है उसका कर्ज मै नगर में विकास करके दूंगा। उन्होंने कहा कि मुझे सभी समाज के वर्गो का वोट मिला है और उनकी वजह से ही मुझे जीत मिली है। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष गुुजन सुखीजा ने कहा कि भाजपा के मनोज गुंबर की भारी मतों से विजय ने बता दिया है कि भाजपा पर लोगों को अभी भी विश्वास है। उन्होंने कहा अब नगर का विकास तेजी से होगा। वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेश गुम्बर ने कहा कि भाजपा की बड़ी जीत हुुई है और भाजपा के पांच सभासद भी बनकर आये है जो एक बड़़ी जीत है। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश हुड़िया ने कहा,नगर की जनता ने एक साफ छवि वाले व्यक्ति को चुना है उन्होंने नगर की जनता का आभार भी जताया। भाजपा पालिकाध्यक्ष एवं विभिन्न वार्डो से विभिन्न दलों से जीते प्रत्याशियों ने अपने-अपने समर्थकों के साथ आतिशबाजी करते हुए विजय जूलूस निकाले और नगरवासियों का आभार जताया। उधर गूलरभोज न्यायपंचायत निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में सतीश चुघ ने विजय हासिल की। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह जीत मेरी नहीं जनता की जीत है। उन्होंने कहा कि वह प्रदेश के मुख्यमंत्री के सहयोग से नगर गूलरभोज के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेगे । हमें नगर में कैसा चेयरमैन चाहिए और इसी का आज परिणाम हुआ कि लोगों ने जात-पात से ऊपर उठकर अच्छी छवि व समाज सेवा में 108 के नाम से जानने वाले मनोज गुम्बर को चुना और उसे भारी मतों से विजयी बनाकर दिखा दिया कि नगर को एक अच्छा चेयरमैन चाहिए ।

You cannot copy content of this page