Spread the love


रिपोर्टर अश्वनी दीक्षित
खबर पड़ताल

सितारगंज। जनपद उधम सिंह नगर में अपराध एवं अवैध हथियारों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सितारगंज पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध तमंचा 315 बोर एवं एक जिंदा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया है वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर अजय गणपति के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सितारगंज के कुशल पर्यवेक्षण में कोतवाली सितारगंज पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई।पुलिस के अनुसार, टीम एमबीआर गेट के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान कैलाश नदी की ओर से एक युवक आता दिखाई दिया। पुलिस टीम को देखकर युवक पीछे मुड़कर तेज कदमों से भागने लगा। शक होने पर पुलिस टीम ने उसका पीछा किया और एमबीआर गेट से सिडकुल सर्विस रोड पर करीब 30 मीटर की दूरी पर उसे पकड़ लिया अभियुक्त की तलाशी लेने पर उसकी कमर के दाहिनी ओर पेट के पास छिपाकर रखा गया एक अवैध तमंचा 315 बोर बरामद हुआ। तमंचे को चेक करने पर उसकी नाल से एक जिंदा कारतूस 315 बोर भी बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार बरामद तमंचा चालू हालत में पाया गया पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि वह नशा करता है और राह चलते लोगों को डराकर पैसे कमाने के इरादे से तमंचा अपने पास रखता था गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान गौतम सिंह कुंवर पुत्र स्वर्गीय सुरेश सिंह कुंवर, निवासी कल्याणपुर, सितारगंज, जनपद उधम सिंह नगर, उम्र करीब 30 वर्ष के रूप में हुई है बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली सितारगंज में धारा 25/1-बी(ए) आयुध अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है पुलिस टीम में शामिल प्रभारी निरीक्षक सुंदरम शर्मा उपनिरीक्षक जगत शाही, चौकी प्रभारी सिडकुलअपर उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह दानूकांस्टेबल कमलकांस्टेबल विनोद जोशी सहित आदि उपस्थित रहे दीपावली

You cannot copy content of this page