Spread the love


ऊधम सिंह नगर,
जनपद में अवैध कच्ची शराब के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए आबकारी विभाग ने सोमवार को बड़ा अभियान चलाते हुए खटीमा और काशीपुर क्षेत्र में ताबड़तोड़ कार्रवाई की। आबकारी आयुक्त उत्तराखंड और जिलाधिकारी ऊधम सिंह नगर के निर्देश पर चली इस कार्रवाई में जंगलों में संचालित चार अवैध भट्टियों को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। टीम ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए कुल 280 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की, जबकि करीब 9200 किलो लहन (कच्ची शराब बनाने का कच्चा माल) नष्ट कर दिया।आबकारी विभाग की टीम ने क्षेत्र-03 काशीपुर के अंतर्गत रमपुरा, कुंडेश्वरी और खाईखेड़ा इलाके में छापेमारी की। इस दौरान अवैध शराब निर्माण के खिलाफ तीन अभियोग आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत दर्ज किए गए। कार्रवाई के दौरान चरण कौर पत्नी परमजीत सिंह नामक महिला को गिरफ्तार किया गया। टीम ने मौके से दो अवैध भट्टियों को ध्वस्त करते हुए लगभग 8000 किलो लहन नष्ट किया तथा 240 लीटर अवैध शराब बरामद की।
वहीं क्षेत्र-02 खटीमा की टीम ने आलावर्दी गांव के जंगलों में दबिश दी। यहां दो अवैध भट्टियों को नष्ट कर 40 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई, साथ ही करीब 1200 किलो लहन भी नष्ट किया गया।आबकारी विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अवैध शराब के कारोबार को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा। इसके लिए लगातार अभियान चलाकर अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

You cannot copy content of this page