Spread the love


काशीपुर : वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री एवं हरियाणा विधानसभा चुनावो में कांग्रेस की पर्यवेक्षक रही अलका पाल ने दावा किया कि इस बार हरियाणा में कांग्रेस 50 से अधिक सीट जीतकर पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी। पीसीसी सदस्य एवं हरियाणा की भिवानीमहेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र की पर्यवेक्षक रही अलका पाल ने प्रचार के बाद वापसी पर प्रेस से वार्ता करते हुए कहा की हरियाणा में विगत 10 वर्षों से भाजपा सरकार के काबिज होने के बावजूद भी वहां का विकास रुका है। जनता हरियाणा के विकास के लिए कांग्रेस की ओर उम्मीद से देख रही है। हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा को बैक फुट पर धकेल दिया। कांग्रेस नेत्री अलका पाल ने कहा कि उन्होंने व्यक्तिगत रूप से हरियाणा की भिवानी महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र की 9 विधानसभाओ में जनसंपर्क कर यह महसूस किया कि हरियाणा की जनता भाजपा की खोखली घोषणाओं से त्रस्त हो चुकी हैं, ऐसे में वह कांग्रेस की नीतियों की ओर देख रही है। हरियाणा का अवरुद्ध विकास आगामी 8 अक्टूबर को कांग्रेस को 50 से अधिक सीट देकर पूर्ण बहुमत से सत्ता में वापसी कराएगा।

You missed

You cannot copy content of this page