Spread the love

तलवाड़ी-थराली। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आलम सिंह फरस्वाण राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी-थराली में छात्रसंघ निर्वाचन 2026-27 के सफल संपन्न होने के उपरांत नव निर्वाचित छात्रसंघ पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। महाविद्यालय के संरक्षक एवं प्राचार्य प्रो. डॉ. सेराज मोहम्मद ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नव निर्वाचित छात्रसंघ महाविद्यालय परिवार के हित में सकारात्मक, रचनात्मक एवं छात्रहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देगा तथा महाविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएगा।

छात्रसंघ चुनाव प्रभारी डॉ. ललित जोशी ने बताया कि निर्वाचन में अध्यक्ष पद पर कल्पना, उपाध्यक्ष पद पर मोहित सिंह, सह सचिव पद पर अंजलि तथा कोषाध्यक्ष पद पर साक्षी गड़िया निर्विरोध निर्वाचित हुए। वहीं, सचिव पद पर तनुजा और प्रमिला तथा विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर दर्शन कुमार और कृष्णा के बीच सीधा मुकाबला हुआ। सचिव पद पर तनुजा ने 117 मत प्राप्त कर विजय हासिल की, जबकि प्रमिला को 56 मत मिले। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर दर्शन कुमार ने 122 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की, जबकि कृष्णा को 55 मत प्राप्त हुए। निर्वाचन में 11 मत अवैध पाए गए तथा 5 मत नोटा के पक्ष में पड़े। कुल 292 मतदाताओं में से 183 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जो कुल मतदान का 62.67 प्रतिशत रहा।

इस अवसर पर तहसीलदार अक्षय पंकज, थानाध्यक्ष विनोद चौरसिया, ग्वालदम चौकी प्रभारी लक्ष्मण सिंह नेगी, डॉ. स्मिता तिवारी, डॉ. अनुराधा बिष्ट, डॉ. प्रतिभा आर्य, अनुज कुमार, डॉ. नीतू पांडे, रजनी नेगी, डॉ. पुष्पा रानी, डॉ. सुनील कुमार, रजनीश कुमार, डॉ. सुधा राना, मनोज कुमार, डॉ. कमलेश कुमार, डॉ. जमशेद अंसारी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी नरेंद्र सिंह फर्त्याल, वरिष्ठ सहायक थान सिंह, कनिष्ठ सहायक महिपाल सिंह शाह, धीरेंद्र नेगी, नीतीश कुमार, मनोज देवरा।ड़ी, दीपा रावत, सहायक निर्वाचन अधिकारी हुकम सिंह रावत, गुड्डू सिंह एवं छात्रसंघ मीडिया प्रभारी डॉ. खेमकरण सोमन सहित महाविद्यालय के अन्य कर्मचारी, पुलिसगण एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page