Spread the love

रुद्रपुर वॉलंटियरिंग पहल के अंतर्गत टाटा मोटर्स लिमिटेड, पंतनगर के सप्लायर क्वालिटी विभाग के कर्मचारियों ने नगर निगम रुद्रपुर के कंप्रेस्ड बायो-गैस प्लांट परिसर में विकसित प्लांटेशन साइट पर मल्चिंग और पौधों को पानी देने जैसी गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।जो स्थान कभी कचरा डंपिंग साइट हुआ करता था, आज उसे एक हरित क्षेत्र में परिवर्तित किया जा रहा है। लगभग 1 एकड़ भूमि पर 2000 से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं—यह प्रयास पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति हमारी सच्ची प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

यह प्लांटेशन साइट टाटा मोटर्स, पंतनगर की CSR (कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) पहल के अंतर्गत विकसित की गई है, जिसे इंस्टिट्यूट ऑफ सोशल डेवलपमेंट के सहयोग से सफलतापूर्वक क्रियान्वित किया जा रहा है।

ज्ञात रहे कि इस मियांवाकी प्रणाली का शुभारंभ रुद्रपुर के मेयर श्री विकास शर्मा एवं नगर आयुक्त तथा टाटा मोटर्स टीम द्वारा लगभग 6 महीने पहले किया गया था, जो आज पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रभावी और सफल पहल के रूप में उभर रही है।

इस अवसर पर टाटा मोटर्स से श्री प्रदीप सांगवान (सप्लायर क्वालिटी), दीपक जैन, श्री देव कुमार, वेंकट सई कुमार, श्री अनिल वत्स, श्री प्रीतम मोतीलाल, आराधना उनियाल, निशा, बीना चौहान, विनायक गुप्ता, पंकज गंगवार, राजेश कुमार, गौरव राजपूत, गौरव जोशी, विनोद कुमार, जय पंत, संदीप कुमार, श्रीमती बिंदुबासिनी जी(आई एस डी) एवं राने स्टीयरिंग सिस्टम लिमिटेड की टीम ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। श्री सांगवान एवं प्रीतम जी ने बताया कि हम केवल पौधे नहीं लगा रहे, बल्कि एक हरित, स्वस्थ और सतत भविष्य की नींव रख रहे हैं। उन्होंने यह भी साझा किया कि प्लांट हेड श्री महेश सुगुरु तथा एचआर हेड श्री विष्णु दत्त लगातार ऐसे पर्यावरण हितैषी कार्यों में भाग लेने के लिए टीम को प्रेरित करते रहते हैं और सक्रिय सहभागिता के अवसर प्रदान करते हैं।

You cannot copy content of this page