गदरपुर । भारत विकास परिषद शाखा गदरपुर के 2024-25 के चुनाव श्री सनातन धर्म मन्दिर, बुध बाज़ार में चुनाव अधिकारी श्रीमती पारुल गुप्ता (प्रांतीय संयोजिका संस्कार) के सानिध्य में सम्पन्न हुए। जिसमें भारत विकास परिषद शाखा गदरपुर के अध्यक्ष के रूप में श्री रविन्द्र बजाज, सचिव श्री प्रमोद बजाज एवं कोषाध्यक्ष डॉ.विनीत बजाज का सर्वसम्मति से मनोनयन किया गया। चुनाव के दौरान प्रांतीय प्रकल्प संयोजक श्री दीपक सुधा, श्री विनोद चुघ,निवर्तमान शाखा अध्यक्ष डॉ.प्रमोद गगनेजा, कोषाध्यक्ष डॉ,विनीत अरोरा,वरिष्ठ सदस्य अशोक भुड्ड़ी,राजकुमार भुड्ड़ी,गौरव मदान,सुनील भुसरी,सोनू विश्वास,रमन छाबड़ा,प्रवीन गिल्होत्रा एवं राकेश चावला उपस्थित रहे।








