Spread the love

गदरपुर। आंगनवाडी कर्मचारी संगठन की जिलाध्यक्ष मनप्रीत कौर के नेतृत्व में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे धरना प्रदर्शन एवं कार्य बहिष्कार स्थल पर पहुंचकर एकम सनातन भारत दल के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ आरके महाजन एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने समर्थन दिया।इस मौके पर जिलाध्यक्ष मनप्रीत कौर ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष रेखा नेगी के आह्वान के बाद प्रदेश भर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हड़ताल कर रही हैं और चार मुख्य मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन और कार्य बहिष्कार किया जा रहा है लेकिन सरकार की कार्यप्रणाली देखते हुए अभी कोई समझौता नहीं हुआ। इस अवसर पर डॉ,आरके महाजन ने कहा, आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों की जायज मांगों को पूरा करने के लिए सरकार को उनके पक्ष सुनना चाहिए तथा उनकी जायज मांगों पर जल्द निर्णय लिया जाए। इस मौके पर गीता सक्सेना, शहनाज ,हरभजन कौर,सुनीता रानी ,रेखा रानी, भूपिंदर कौर, परमजीत कौर, आसमां, सरोज रानी, नीलम, सुप्रिया, ममता, गुड़िया,संगीता आशा,शाहिदा सहित सैकड़ो आंगनवाड़ी कार्यकर्ती मौजूद रहीं ।

You cannot copy content of this page