*

जनपद उधम सिंह नगर के विकास खंड काशीपुर में आयोजित ऋण मेले में उधम सिंह नगर डिस्ट्रिक्ट को ऑपरेटिव बैंक अध्यक्षा श्रीमती ममता मेहरोत्रा ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया, सहकारिता के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।

 

उधम सिंह नगर डिस्ट्रिक्ट को ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड एवं सहकारिता विभाग द्वारा आज सहकारी क्रय विक्रय समिति परिसर काशीपुर में वृहद ऋण वितरण मेले का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उधम सिंह नगर डिस्ट्रिक्ट को ऑपरेटिव बैंक की अध्यक्ष श्रीमती ममता मेहरोत्रा ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, बैंक एवं समितियों के संचालक मंडल के सदस्यों, बैंक अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

 

कार्यक्रम के दौरान कुल 145 लाभार्थियों को लगभग ₹2 करोड़ 27 लाख के ऋण किए गए। ऋण वितरण के माध्यम से स्थानीय कृषकों, उद्यमियों एवं आम नागरिकों को आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा स्वरोजगार के अवसर सृजित करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्रीमती ममता मेहरोत्रा जी बैंक अध्यक्ष ने उधम सिंह नगर डिस्ट्रिक्ट को ऑपरेटिव बैंक एवं सहकारिता विभाग द्वारा आयोजित इस संयुक्त पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के ऋण मेले ग्रामीण क्षेत्रों की आर्थिक उन्नति, स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने पात्र लाभार्थियों से सरकार एवं बैंक की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की।

 

बैंक उपाध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह चौधरी जी ने अपने संबोधन में सहकारिता क्षेत्र की उपलब्धियों एवं बैंक द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

बैंक के पूर्व डायरेक्टर एवं प्रादेशिक को ऑपरेटिव यूनियन उत्तराखण्ड के पूर्व अध्यक्ष श्री रामकृष्ण मेहरोत्रा ने कहा कि सहकारिता ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूत आधारशिला है और बैंक का उद्देश्य अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक बैंकिंग एवं वित्तीय सुविधाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने उपस्थित लोगों से सहकारिता आंदोलन से जुड़कर बैंक की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने तथा बैंक की प्रगति में सहभागी बनने का आह्वान किया।

 

बैंक के सचिव/महाप्रबंधक श्री संदीप कुमार जी ने बैंक द्वारा संचालित विभिन्न ऋण योजनाओं, वित्तीय समावेशन एवं अन्य बैंकिंग सुविधाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

 

जिला सहायक निबन्धक सहकारी समितियां उधम सिंह नगर श्री हरीश चंद्र खंडूड़ी जी ने अपने संबोधन में बैंक एवं सहकारिता विभाग द्वारा आयोजित इस वृहद ऋण वितरण मेले की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों को गति देने तथा जरूरतमंद लोगों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में सराहनीय प्रयास हैं।

 

कार्यक्रम में बैंक के पूर्व निदेशक श्री अरविन्द सक्सेना संचालक मंडल के सदस्य श्री विपिन अरोरा , बैंक उप महाप्रबंधक श्री धनराज सिंह नपलचयाल, हरी सिंह यादव,शाखा प्रबंधक प्रदीप सिंह चंदेल , निपेन्द्र सिंह, रोहित गर्ग, मीरा गैरा संजीव गर्ग, सहकारी समिति के सचिव मदन सिंह सैनी एवं अन्य कार्मिक अन्य गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही l

कार्यक्रम के अंत में बैंक अध्यक्ष महोदया श्रीमती ममता मेहरोत्रा ने उपस्थित विशिष्ट अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, लाभार्थियों एवं क्षेत्रीय जनता का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी के सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

 

इस अवसर पर क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता ने सहकारिता एवं बैंक की योजनाओं के प्रति आमजन के बढ़ते विश्वास और उत्साह को प्रदर्शित किया।