किच्छा। श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में धरा सेवा फाउंडेशन ट्रस्ट उत्तराखंड (रजि.) की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ एवं किच्छा नगर पालिका अध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह उपस्थित रहे। अतिथियों ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे मानवता की सेवा का एक महत्वपूर्ण माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि रक्तदान से जरूरतमंद मरीजों को समय पर जीवनरक्षक सहायता मिल सकती है। ऐसे आयोजन समाज में सेवा, सहयोग और जागरूकता की भावना को मजबूत करते हैं।
धरा सेवा फाउंडेशन ट्रस्ट की अध्यक्ष विभा पाण्डेय एवं सचिव प्रदीप सिंह खालसा ने शिविर के आयोजन में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य सामाजिक सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाना तथा जरूरतमंदों की सहायता के लिए लोगों को प्रेरित करना है।
इस अवसर पर प्रधान देवेंद्र सिंह मंड, निर्मल सिंह हंसपाल, करमजीत सिंह, संतोख सिंह रंधावा, रोहित चावला, जसपाल सिंह, विपिन जल्होत्रा, विवेक दीप सिंह, अजय तिवारी, जितेंद्र सिंह संधू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
