सितारगंज। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को सितारगंज में भाजपा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल के आवास पर पहुंचे इस दौरान भाजपा के क्षेत्रीय पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिला अध्यक्ष कमल जिंदल से मुलाकात कर विशेष बातचीत की। बताया गया कि कमल जिंदल की भतीजी के विवाह समारोह के चलते मुख्यमंत्री विशेष रूप से उनके आवास पर पहुंचे थे इस मौके पर नवनिर्वाचित प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राकेश त्यागी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सितारगंज आगमन हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए खुशी की बात है। उन्होंने प्रदेश कार्यकारिणी में जिम्मेदारी सौंपे जाने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया राकेश त्यागी ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा कार्यकर्ता पूरी ताकत और जोश के साथ मैदान में उतरेंगे तथा एक बार फिर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने के लिए काम करेंगे। इस मौके पर सतीश उपाध्याय ,राकेश त्यागी ,नरेश कंसल ,शीतल सिंगल, राजेश जिंदल ,महेश मित्तल ,सुरेश जैन ,सुमित मंडल ,शिवपाल चौहान ,संजय गोयल ,अजय जायसवाल, आदि उपस्थित रहे
