वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर श्री अजय गणपति महोदय के निर्देशन में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं आमजनमानस की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चौकी सिडकुल, थाना सितारगंज पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।*

 

*पुलिस द्वारा पूर्व में भी सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं आमजन को हेलमेट पहनने के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से निःशुल्क हेलमेट वितरित किए गए थे।*

 

*इसी क्रम में दिनांक 22.11.2026 को चलाए गए अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 15 वाहनों के चालान किए गए, जिनमें बिना हेलमेट एवं रॉन्ग साइड वाहन चलाने वाले वाहन चालक शामिल हैं। इसके अतिरिक्त ओवरलोडिंग करते पाए जाने पर 02 वाहनों को सीज किया गया।*