पंतनगर, 19 नवम्बर। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज पंतनगर जी.बी. पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के कॉलेज ऑफ वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज के एनसीसी यूनिट द्वारा आयोजित हॉर्स जंप शो में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने घुड़सवारी के रोमांचक और साहसिक प्रदर्शन का अवलोकन किया तथा प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि घुड़सवारी केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, अनुशासन, आत्मविश्वास और धैर्य का प्रतीक है। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विश्वविद्यालय को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं में खेल भावना, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास को बढ़ावा देने के साथ ही उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करते हैं।उन्होंने आयोजन से जुड़े सभी आयोजकों, प्रशिक्षकों और प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।इस अवसर पर कुलपति डॉ. एस.के कश्यप, डॉ.देवेंद्र कुमार, निदेशक संचार डॉ. जायसवाल, मेजर आरवीसी डॉ. सागर लोचन, विभागाध्यक्ष डॉ. एस.के. शर्मा आदि उपस्थित रहे।

2427931_cropped.webp