रिपोर्टर अश्वनी दीक्षित
सितारगंज क्षेत्र के निकट गोविंदनगर पाड़ा गांव शक्ति फार्म निवासी 22 वर्षीय युवक के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। युवक की मां माधवी मृदा ने कोतवाली सितारगंज में तहरीर देकर बेटे की गुमशुदगी दर्ज करने और उसकी तलाश करने की गुहार लगाई है प्रार्थना पत्र के अनुसार, बीती 7 नवंबर 2026 की सुबह करीब 9:30 बजे उनका पुत्र संजू मृदा घर से पाड़ा गांव बाजार जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन देर रात तक घर वापस नहीं लौटा परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला मां ने बताया कि जब उन्होंने बेटे के मोबाइल नंबर पर संपर्क किया तो फोन बंद आ रहा था। उसी दिन शाम करीब चार बजे दोबारा फोन करने पर मुरादाबाद रेलवे स्टेशन के एक कर्मचारी ने कॉल उठाई कर्मचारी ने बताया कि मोबाइल रेलवे स्टेशन के पास जूते सिलने वाले व्यक्ति को मिला था, जिसे वह स्टेशन पर जमा करा गया था। इसके बाद परिजन मुरादाबाद पहुंचे और मोबाइल प्राप्त किया। मां के अनुसार, मोबाइल में कुछ लेनदेन से संबंधित जानकारी भी मिली, जिसमें एक मैजिक वाहन और रुद्रपुर से मुरादाबाद तक की यात्रा से जुड़ा लेनदेन शामिल बताया गया है तहरीर में युवक का हुलिया भी बताया गया है। संजू मृदा की उम्र करीब 22 वर्ष, रंग सांवला, चेहरा गोल, लंबाई लगभग 5 फीट 7 इंच और शरीर इकहरा है वह लाल-सफेद चेक वाली शर्ट तथा हरे रंग की पैंट पहने हुए था और पैरों में चप्पल पहनी हुई थी मां ने पुलिस से बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश करने की मांग की है। उन्होंने बेटे की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए पुलिस से जल्द से जल्द उसका पता लगाने की गुहार लगाई है।
