सितारगंज (अश्वनी दीक्षित )के निकट शक्ति फार्म लंबित मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्तीयो ने शक्ति फार्म में दिया धरना, कार्य बहिष्कार कर जताया विरोध शक्ति फार्म। विभिन्न लंबित मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने शक्ति फार्म में धरना-प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। ब्लॉक अध्यक्ष स्नेहलता एवं मीडिया प्रभारी अनीता रानी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने धरना देते हुए कार्य बहिष्कार किया धरने को संबोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष स्नेहलता ने कहा कि संगठन लंबे समय से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 24 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय निर्धारित करने तथा सेवानिवृत्ति के समय 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग कर रहा है उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लंबे समय से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही हैं, लेकिन उनकी मांगों पर सरकार द्वारा अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की और सरकार से शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की इस मौके पर मीडिया प्रभारी अनीता रानी, ब्लॉक अध्यक्ष स्नेहलता, कोषाध्यक्ष मंजू आर्य, सीमा, नीलिमा, रेवती, सरस्वती बिष्ट, अनिमा, कमला, निर्मला, अनिता राय, शर्मिला, बबीता, यशोदा, कनिका, गुलाबी, मलीना, कुसुम, प्रिया, पूनम एवं माया हालदार सहित अन्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
