जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्या, पालिकाध्यक्ष सुखदेव सिंह व ब्लॉक प्रमुख उपकार सिंह ने फीता काटकर किया उद्घाटन, दीपावली पर 2000 से 5000 रुपये तक की छूट और आकर्षक उपहारों की सौगात।
सितारगंज: (अश्वनी दीक्षित) नगर में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती लोकप्रियता और किफायती परिवहन के विकल्पों की मांग को देखते हुए इलेक्ट्रिक स्कूटी के नए शोरूम गोयल इलेक्ट्रो व्हील्स का बुधवार को भव्य समारोह के बीच शुभारंभ किया गया शोरूम का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्या, नगर पालिका अध्यक्ष सुखदेव सिंह एवं ब्लॉक प्रमुख उपकार सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया शुभारंभ इससे पूर्व शोरूम परिसर में विधि-विधान के साथ हवन-पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की गई। इसके बाद मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्या का फूलों के गुलदस्ते एवं राम दरबार भेंट कर स्वागत और अभिनंदन किया गया कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों एवं क्षेत्रवासियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। समारोह में मेहमानों और क्षेत्रवासियों के लिए खानपान की विशेष व्यवस्था भी की गई थी इस अवसर पर शोरूम के ओनर एवं पूर्व चेयरमैन अजय गोयल ने बताया कि वह पिछले एक वर्ष से साझेदारी में इलेक्ट्रिक स्कूटी के रिटेल एवं होलसेल कारोबार से जुड़े हुए थे, लेकिन अब उन्होंने अपनी स्वतंत्र फर्म गोयल इलेक्ट्रो व्हील्स के नाम से कारोबार की शुरुआत की है। उन्होंने बताया कि शोरूम में ग्राहकों को बेहद किफायती कीमतों पर विभिन्न मॉडल की इलेक्ट्रिक स्कूटी उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिन पर एक से तीन वर्ष तक की वारंटी भी दी जा रही है। साथ ही उपस्थित सी ऐ प्रमोद गोयल ने खास बात यह बताई कि यहां इलेक्ट्रिक स्कूटी की शुरुआती कीमत महज 35 हजार 999 रुपये रखी गई है, जिससे आम लोगों के लिए भी इलेक्ट्रिक वाहन खरीदना आसान हो सकेगा। उन्होंने बताया कि दीपावली के त्योहार को देखते हुए ग्राहकों के लिए विशेष त्योहार ऑफर भी शुरू किए गए हैं। इसके तहत स्कूटी की खरीद पर दो हजार से पांच हजार रुपये तक की छूट के साथ आकर्षक उपहार भी दिए जा रहे हैं। अजय गोयल ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहन न केवल किफायती आवागमन का बेहतर माध्यम हैं, बल्कि ईंधन पर होने वाले खर्च को कम करने में भी सहायक हैं उन्होंने क्षेत्रवासियों से शोरूम में पहुंचकर विभिन्न मॉडलों, उनकी विशेषताओं और वारंटी संबंधी जानकारी लेने के साथ दीपावली के विशेष ऑफर का लाभ उठाने की अपील की शुभारंभ समारोह में भाजपा नेत्री सुमन राय, कोऑपरेटिव बैंक डायरेक्टर दयानंद तिवारी, राजू हरियाणवी, पंकज नंदा, नरेश अग्रवाल, हितेश जैन, तरविंदर सिंह, सुखबीर सिंह बेदी, मनोज सिंघल, डॉ. विवेक अग्रवाल, पवन जैन, मनोज गंगवार, अजय जोशी, सभासद चंदन श्रीवास्तव, अविनाश वाल्मीकि, शिवपाल चौहान, सचिन गंगवार, नितिन सिंह, अर्पित अग्रवाल, ओनम अग्रवाल, अंकुर गर्ग, विकास गर्ग, आनंद अग्रवाल, प्रदीप गर्ग, महेश मित्तल, अजहर मियां, हैप्पी सिंह, कपिल अग्रवाल, वीरेंद्र गिल, हरीश गोयल, राकेश जिंदल, अविनाश जिंदल, तुषार मित्तल, सरताज भाई सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
