तीनपानी-फुलसुंगा क्षेत्र में कार्रवाई, एक आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज
रुद्रपुर, 31 अक्टूबर। आबकारी आयुक्त के आदेश एवं संयुक्त आबकारी आयुक्त के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी विभाग की क्षेत्र-1 रुद्रपुर टीम ने तीनपानी-फुलसुंगा क्षेत्र में दबिश देकर 21 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की।
विभागीय कार्रवाई के दौरान संजय यादव पुत्र वीरेन्द्र यादव, निवासी तीनपानी, थाना ट्रांजिट कैंप, रुद्रपुर के कब्जे से 500-500 मिलीलीटर क्षमता के 42 पाउच बरामद किए गए। बरामद शराब की कुल मात्रा 21 लीटर बताई गई है।
मामले में आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। आबकारी विभाग के अनुसार अवैध कच्ची शराब के निर्माण, बिक्री एवं भंडारण के अड्डों के विरुद्ध विशेष प्रवर्तन अभियान आगे भी जारी रहेगा।
