➡️ *SSP महोदय ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मीयों को किया सम्मानित, शिथिलता बरतने वालों के कसे पेंच*

 

➡️ *आगामी त्योहारों के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश, बाजारों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त, सघन चेकिंग और सत्यापन अभियान चलाने पर जोर।*

 

➡️ *रात्रि गश्त बढ़ाने,महिला एवं बाल अपराधों, नशा तस्करी, यातायात व्यवस्था और लंबित विवेचनाओं की समीक्षा कर थाना-चौकी प्रभारियों की तय की जवाबदेही।*

 

*➡️ बिना रिफ्लेक्टर लगे वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार चालानी कार्यवाही करने तथा रात्रि ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को रिफ्लेक्टर जैकेट पहनना अनिवार्य ।*

 

*➡️ दुर्घटना संभावित एवं संवेदनशील स्थानों को पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने तथा पूर्व से स्थापित कैमरों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने हेतु भी किया निर्देशित*

 

 

 

🛑 आज दिनांक 30.10.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधम सिंह नगर श्री अजय गणपति द्वारा पुलिस लाइन रुद्रपुर स्थित सभागार में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना एवं शाखा प्रभारियों, अग्निशमन अधिकारियों तथा अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई।

 

गोष्ठी के दौरान एसएसपी द्वारा जनपद में घटित अपराधों, कानून-व्यवस्था, लंबित अभियोगों एवं विवेचनाओं, अपराध नियंत्रण, यातायात व्यवस्था तथा पुलिस की कार्यप्रणाली की विस्तृत समीक्षा की गई। आगामी त्योहारों के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने के साथ-साथ अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई, पुलिसिंग में पारदर्शिता एवं प्रत्येक अधिकारी की जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

 

*01. सर्किल प्रभारियों की भी तय होगी जवाबदेही— थानों एवं चौकियों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश*

➡️ एसएसपी द्वारा सर्वप्रथम सभी सर्किल प्रभारियों को अपने-अपने सर्किल के अंतर्गत आने वाले थानों एवं चौकियों की नियमित चेकिंग एवं निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए। थाना एवं चौकी स्तर पर संचालित पुलिसिंग, अपराध नियंत्रण, गश्त, चेकिंग एवं जनशिकायतों के निस्तारण की नियमित समीक्षा करने को कहा गया।

 

सभी अधिकारियों को अपने अधीनस्थों के कार्यों की प्रभावी मॉनिटरिंग करने तथा पुलिसिंग में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

 

 

*02. आगामी त्योहारों पर सुरक्षा का मजबूत पहरा— बाजारों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में बढ़ेगी पुलिस की मुस्तैदी*

➡️ आगामी त्योहारों के दृष्टिगत सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुख्ता सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

 

बाजारों, प्रमुख चौराहों, धार्मिक स्थलों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों एवं पटाखा बाजारों में अग्निसुरक्षा तथा पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती करने, नियमित पैदल गश्त एवं मोबाइल गश्त बढ़ाने तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग करने को कहा गया।

 

संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने तथा किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल को पूर्ण रूप से मुस्तैद रखने के निर्देश दिए गए।

 

 

 

 

*03. अपराध नियंत्रण के लिए रात्रि गश्त होगी प्रभावी— संवेदनशील एवं दुर्घटना संभावित स्थलों पर CCTV की निगरानी*

➡️ एसएसपी द्वारा अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जनपद में रात्रि गश्त बढ़ाने एवं नियमित रूप से प्रभावी चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।

 

दुर्घटना संभावित एवं संवेदनशील स्थानों को चिह्नित कर वहां सीसीटीवी कैमरे लगवाने तथा पूर्व से स्थापित कैमरों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने को कहा गया।

 

सभी संबंधित अधिकारियों को सीसीटीवी कैमरों को लाइव कराने तथा उनकी 24 घंटे मॉनिटरिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, जिससे संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल नजर रखी जा सके।

 

 

 

*04. नशा तस्करों एवं असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई— जनपद का माहौल खराब करने वालों को नहीं मिलेगी छूट*

➡️ जनपद में अवैध नशा तस्करी, अवैध शराब, जुआ-सट्टा, अवैध हथियारों के कारोबार एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

 

नशा तस्करों की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने तथा संवेदनशील स्थानों पर लगातार चेकिंग अभियान चलाने को कहा गया।

एसएसपी ने स्पष्ट किया कि जनपद का माहौल खराब करने वाले असामाजिक तत्वों एवं कानून-व्यवस्था के लिए चुनौती बनने वाले व्यक्तियों को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

 

 

 

*05. महिला एवं बाल सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं— शिकायतों पर तत्काल संज्ञान लेकर दिलाएं सुरक्षा का भरोसा*

➡️ महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित अपराधों की समीक्षा करते हुए एसएसपी ने सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को ऐसे मामलों में विशेष संवेदनशीलता एवं गंभीरता बरतने के निर्देश दिए।

महिला एवं बाल अपराधों से संबंधित शिकायतों पर तत्काल संज्ञान लेकर नियमानुसार अभियोग पंजीकृत करने एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। पीड़ितों की शिकायतों को प्राथमिकता से सुनकर उन्हें सुरक्षित वातावरण एवं पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

 

एसएसपी ने स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों में लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब पाए जाने पर संबंधित थाना एवं चौकी प्रभारियों की जवाबदेही तय कर कार्यवाही की जाएगी।

 

 

 

 

*06. लंबित विवेचनाओं एवं वारंटों के निस्तारण में तेजी लाएं— विवेचकों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश*

➡️ अपराध गोष्ठी में लंबित अभियोगों एवं विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए एसएसपी ने सभी विवेचकों को विवेचनाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए।

लंबित वारंटों एवं अन्य न्यायालयीय आदेशों की समय से तामीली सुनिश्चित करने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए प्रभावी कार्रवाई करने को कहा गया।

 

विवेचना के दौरान साक्ष्यों का वैज्ञानिक एवं प्रभावी संकलन कर अनावश्यक रूप से मामलों को लंबित न रखने के निर्देश दिए गए।

 

 

 

*07. यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती— बिना हेलमेट, ट्रिपलिंग एवं रेट्रो साइलेंसर पर कार्रवाई*

➡️ एसएसपी द्वारा सीपीयू एवं यातायात पुलिस को जनपद में यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

बिना हेलमेट वाहन चलाने, ट्रिपल राइडिंग, मॉडिफाइड एवं रेट्रो साइलेंसर, वाहनों पर काली फिल्म तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रभावी चालानी कार्रवाई करने को कहा गया।

 

इसके अतिरिक्त नशे में वाहन चलाने, ओवरलोडिंग एवं तेज गति से वाहन चलाने वालों के विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

 

 

*08. आमजन की शिकायतों का प्राथमिकता से हो निस्तारण*

➡️ एसएसपी ने सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया कि थाने पर आने वाले प्रत्येक फरियादी एवं शिकायतकर्ता की शिकायत को गंभीरता से सुना जाए तथा प्राप्त शिकायतों पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

 

शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। पुलिस का व्यवहार आमजन के प्रति संवेदनशील एवं सहयोगात्मक होना चाहिए।

 

 

*09. उत्कृष्ट कार्य करने वाले 08 पुलिस अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित— शिथिलता बरतने वालों के कसे पेंच*

➡️ मासिक अपराध गोष्ठी के दौरान अपने कर्तव्यों का उत्कृष्ट निर्वहन करने एवं सराहनीय कार्य करने वाले जनपद के 08 पुलिस अधिकारी – कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

 

एसएसपी द्वारा सम्मानित पुलिसकर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया तथा अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को भी पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया।

 

वहीं, कार्यों में अपेक्षित सक्रियता एवं तत्परता नहीं दिखाने वाले अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्हें कार्यशैली में सुधार लाने की हिदायत दी गई।

 

 

*10. सड़क सुरक्षा को लेकर रिफ्लेक्टर पर सख्ती— नियमों का उल्लंघन करने वालों के काटे जाएंगे चालान*

➡️ एसएसपी द्वारा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत वाहनों पर नियमानुसार रिफ्लेक्टर लगाए जाने की अनिवार्यता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए। बिना रिफ्लेक्टर अथवा निर्धारित मानकों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाकर नियमानुसार चालानी कार्रवाई करने को कहा गया। साथ ही रात्रिकालीन ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मचारी रिफ्लेक्टर जैकेट पहनकर ही ड्यूटी करेंगे, जिससे कम दृश्यता की स्थिति में उनकी सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

 

 

 

*एसएसपी का स्पष्ट संदेश— उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मान, लापरवाही बरतने वालों की तय होगी जवाबदेही*

➡️ एसएसपी अजय गणपति ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनपद में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखना एवं आमजन को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना पुलिस की सर्वोच्च जिम्मेदारी है। प्रत्येक थाना एवं चौकी प्रभारी अपने क्षेत्र की कानून – व्यवस्था एवं आपराधिक गतिविधियों के प्रति व्यक्तिगत रूप से जवाबदेह होंगे। नियमित गश्त, प्रभावी चेकिंग, सत्यापन, लंबित विवेचनाओं के निस्तारण एवं जनशिकायतों पर त्वरित कार्रवाई में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।

 

एसएसपी ने स्पष्ट किया कि अच्छा कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को प्रोत्साहित एवं सम्मानित किया जाएगा, जबकि कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही, उदासीनता एवं शिथिलता बरतने वालों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

 

गोष्ठी में उपस्थित समस्त अधिकारियों को दिए गए दिशा-निर्देशों का गंभीरता से अनुपालन सुनिश्चित करने तथा आगामी त्योहारों के दौरान जनपद में सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित वातावरण बनाए रखने के लिए पूर्ण तत्परता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए।