तहसीलदार के आश्वासन के बाद धरने से वापस लौटे कार्यकर्ता

रिपोर्टर अश्वनी दीक्षित 

सितारगंज। क्षेत्र में आवारा पशुओं की बढ़ती समस्या और लंबे समय से मांगों पर सुनवाई नहीं होने से नाराज भीम आर्मी के पूर्व जिला अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ एसडीएम कार्यालय में तालाबंदी कर प्रदर्शन किया इस दौरान उन्होंने प्रशासन के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए आवारा पशुओं को पकड़कर गौशाला भेजने की मांग उठाई प्रदर्शन के दौरान सत्येंद्र कुमार ने कहा कि भीम आर्मी की ओर से लंबे समय से आवारा पशुओं की समस्या को लेकर लगातार धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है, लेकिन उनकी मांगों पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बड़ी संख्या में आवारा पशु सड़कों और खेतों में घूम रहे हैं, जिससे किसानों और आम नागरिकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है सत्येंद्र कुमार ने कहा कि आवारा पशु किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। वहीं, सड़कों पर घूमने वाले पशुओं के कारण दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है। कई पशु दुर्घटनाओं में घायल हो रहे हैं या उनकी मौत हो रही है। इसके बावजूद सरकार और संबंधित विभाग इस समस्या के समाधान की दिशा में गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं उन्होंने प्रशासन से मांग की कि आवारा पशुओं को जल्द से जल्द पकड़कर गौशालाओं में भेजने की व्यवस्था की जाए, ताकि किसानों की फसलों को नुकसान से बचाया जा सके और सड़क दुर्घटनाओं पर भी अंकुश लगाया जा सके एसडीएम कार्यालय में तालाबंदी और प्रदर्शन के बाद तहसीलदार ने भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं से वार्ता की और उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया तहसीलदार के आश्वासन के बाद भीम आर्मी के कार्यकर्ता धरने से वापस लौट गए अब देखना होगा कि प्रशासन की ओर से आवारा पशुओं की समस्या के समाधान के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं और क्षेत्रवासियों को इस परेशानी से कब तक राहत मिल पाती है।