– महापौर विकास शर्मा के नेतृत्व में हुआ अभिनंदन
रुद्रपुर। राज्यसभा सदस्य बनने के बाद पहली बार रुद्रपुर पहुंचे सांसद दिनेश आर्य का नगर निगम सभागार में महापौर विकास शर्मा के नेतृत्व में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और पार्षदों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया तथा स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बना।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य का महापौर विकास शर्मा सहित मंचासीन अतिथियों ने स्वागत किया। कार्यक्रम में महापौर विकास शर्मा ने कहा कि दिनेश आर्य का राज्यसभा सदस्य बनने के बाद पहली बार रुद्रपुर आगमन शहर के लिए गौरव का अवसर है। उनके अनुभव, संगठन के प्रति समर्पण और जनसेवा की भावना से क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने में सहयोग मिलेगा। उन्होंने कहा कि रुद्रपुर तेजी से विकसित हो रहा है और शहर की आवश्यकताओं, जनसमस्याओं तथा विकास से जुड़े विषयों को उचित मंच पर उठाने में उनका सहयोग महत्वपूर्ण रहेगा। महापौर ने विश्वास व्यक्त किया कि केंद्र और प्रदेश सरकार के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देने में भी उनका मार्गदर्शन मिलेगा। उन्होंने सांसद दिनेश आर्य का स्वागत करते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य ने स्वागत एवं सम्मान के लिए महापौर विकास शर्मा, भाजपा पदाधिकारियों, पार्षदों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का स्नेह और सम्मान उनके लिए प्रेरणास्रोत है। राज्यसभा सदस्य के रूप में जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाना और क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि जनसेवा और विकास के कार्यों में सभी के सहयोग से सकारात्मक परिणाम हासिल किए जा सकते हैं। उन्होंने संगठन की एकजुटता और जनहित के प्रति समर्पण को आगे बढ़ाने का आह्वान भी किया।
कार्यक्रम का संचालन सुनील ठुकराल ने किया। इस अवसर पर दर्जा राज्य मंत्री सुरेश कोली, उत्तम दत्ता और रामपाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा अनिल चौहान, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राकेश सिंह, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री रश्मि रस्तोगी, पूर्व मंडी अध्यक्ष केके दास तथा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विपिन गहलौत, विजय तोमर, अक्षय अरोरा, अमनदीप सिंह विर्क, मोर सिंह यादव, गौरव जुयाल, केके त्रिपाठी, अरुण दीक्षित, दीपक राठौर, अनुज पाठक, गोविंद साहनी, रचित सिंह, आशीष यादव, सफाई संघ अध्यक्ष सोनू मुल्तानी, अभिषेक सिंह तथा पवन गाबा, पार्षद राजेश जग्गा, पवन राणा, बीनू, संदीप वाल्मीकि, सतनाम इंदर, राजन राठौर, राधेश शर्मा, विवेक रावत और एमपी मौर्य सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
