रिपोर्टर अश्वनी दीक्षित 

सितारगंज स्थित सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावास में विद्यार्थियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से सितारगंज कोतवाली प्रभारी सुंदरम शर्मा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम, ऑनलाइन धोखाधड़ी और समाज में बढ़ रही आपराधिक गतिविधियों से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां दीं कोतवाली प्रभारी सुंदरम शर्मा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के डिजिटल युग में साइबर अपराध के मामले लगातार सामने आ रहे हैं ऐसे में बच्चों को मोबाइल और इंटरनेट का इस्तेमाल सावधानीपूर्वक करना चाहिए किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपनी निजी जानकारी, पासवर्ड या ओटीपी साझा नहीं करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को साइबर अपराध के प्रति सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तुरंत अपने अभिभावकों या पुलिस को सूचित करने की सलाह दी इसके साथ ही उन्होंने बच्चों को नशे से दूर रहने का संदेश देते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के भविष्य और स्वास्थ्य दोनों को नुकसान पहुंचाता है विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए और अच्छे संस्कारों के साथ अपने जीवन में आगे बढ़ना चाहिए सुंदरम शर्मा ने बच्चों को यह भी समझाया कि यदि कोई व्यक्ति उनके साथ गलत व्यवहार करता है या उन्हें किसी प्रकार से परेशान करता है, तो वे डरें नहीं और इसकी जानकारी तुरंत अपने शिक्षकों, माता-पिता या पुलिस को दें। उन्होंने बच्चों को भरोसा दिलाया कि किसी भी परेशानी की स्थिति में वे उचित माध्यम से पुलिस की सहायता ले सकते हैं। इस दौरान उन्होंने बच्चों को अपना मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराया, ताकि जरूरत पड़ने पर वे संपर्क कर सकें कार्यक्रम के अंत में कोतवाली प्रभारी सुंदरम शर्मा की ओर से छात्रावास के सभी बच्चों को पिज्जा और कोल्ड ड्रिंक वितरित की गई। इस दौरान बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। बच्चों ने उत्साह के साथ इस कार्यक्रम में भाग लिया इस आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को सुरक्षा, जागरूकता और नशामुक्त जीवन का महत्वपूर्ण संदेश दिया गया। इस तरह के कार्यक्रम बच्चों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनाने में भी अहम भूमिका निभाते इस मौके पर छात्रावास का समस्त स्टाफ मौजूद रहा

2290937_cropped.webp