मुख्यमंत्री धामी का जताया आभार, जल्द शुरू होगा सड़क निर्माण का कार्य

रुद्रपुर। अटरिया मोड़ से इंदिरा कॉलोनी तक सड़क निर्माण के लिए बजट स्वीकृत होने पर सिंह कॉलोनी में किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान के आवास पर महापौर विकास शर्मा का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने सड़क निर्माण की दिशा में हुई पहल पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया।

इस अवसर पर महापौर विकास शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से अटरिया चौक से इंदिरा कॉलोनी तक सड़क निर्माण की सौगात मिली है। यह सड़क इंदिरा कॉलोनी, आदर्श कॉलोनी, सिंह कॉलोनी, मलिक कॉलोनी सहित छतरपुर, मटकोटा और भूरारानी जैसे क्षेत्रों को जिला मुख्यालय से जोड़ने के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है। सड़क बनने से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और जिला मुख्यालय एवं मेडिकल कॉलेज तक पहुंचने में लगने वाला समय भी बचेगा।

महापौर ने कहा कि इस सड़क की आवश्यकता का मुद्दा लंबे समय से उठाया जा रहा था। किसान संगठनों की बैठकों में भी किसानों और व्यापारियों की समस्याओं को प्रमुखता से रखा गया। क्षेत्र के लोगों को मुख्यालय तक पहुंचने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी। सड़क निर्माण से किसानों, व्यापारियों और आम नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा तथा क्षेत्र की कनेक्टिविटी बेहतर होगी।

महापौर विकास शर्मा ने बताया कि सड़क निर्माण से संबंधित डीपीआर, ड्राइंग और डिजाइन की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। परियोजना के प्रथम चरण में यूटिलिटी शिफ्टिंग तथा एस्टीमेट, ड्राइंग एवं डिजाइन तैयार करने के लिए शासन ने 16 लाख 90 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान कर धनराशि जारी कर दी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही सड़क निर्माण का कार्य शुरू होगा।

महापौर ने कहा कि अटरिया चौक से सिंह कॉलोनी रोड, भूरारानी रोड और गंगापुर रोड सहित अन्य विकास कार्यों का शिलान्यास भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथों कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने स्वागत-अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित करने के लिए अनिल चौहान और उपस्थित क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया।किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों ने सड़क निर्माण के लिए बजट स्वीकृत होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। लोगों ने उम्मीद जताई कि सड़क बनने से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और लंबे समय से महसूस की जा रही समस्या का समाधान हो सकेगा।इस अवसर पर ठाकुर जगदीश सिंह, राकेश सिंह, पार्षद सुशील चौहान, पार्षद पवन राणा, पार्षद वीनू, पार्षद प्रतिनिधि सचिन मुंजाल, आदेश राणा, राजेंद्र रावत, दीपक लुहाच, महावीर कश्यप, विजय चौधरी, हरेंद्र चहल, हुकुम सिंह, प्रशांत सिंह, हिमांशु चौहान, खूब सिंह, अजेंद्र कुमार, सुंदर लाल, रामावतार, सोनू, अंकुश अग्रवाल, गोविंद शर्मा, अजय कुमार और हीरा बल्लभ पांडे सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।