रिपोर्टर अश्वनी दीक्षित 

 सितारगंज। नगर के वार्ड नंबर 11 के क्षेत्रवासियों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ मां काली की प्रतिमा का विसर्जन किया। इस अवसर पर वार्ड के समस्त श्रद्धालु एकत्रित हुए और मां काली की प्रतिमा के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली शोभायात्रा सितारगंज के मुख्य मार्गों से होते हुए शक्ति फार्म के निकट स्थित नदी तक पहुंची, जहां विधि-विधान के साथ मां काली की प्रतिमा का विसर्जन किया गया शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालु रंग, गुलाल और अबीर उड़ाते हुए ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमते नजर आए। मां काली के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और भक्ति भाव के साथ शोभायात्रा में भाग लिया और मां काली से परिवार एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की इस दौरान वार्ड के कुछ क्षेत्रवासियों ने बताया कि वे प्रत्येक वर्ष मां काली की प्रतिमा का निर्माण कराते हैं और इसी तरह सामूहिक रूप से शोभायात्रा निकालकर नदी में प्रतिमा का विसर्जन करते हैं। उन्होंने कहा कि मां काली के प्रति उनकी अटूट आस्था है और उन्हें पूर्ण विश्वास है कि माता अपने भक्तों की प्रार्थनाएं स्वीकार कर उनकी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं मां काली की प्रतिमा के विसर्जन के साथ ही श्रद्धालुओं ने अगले वर्ष फिर से माता की पूजा-अर्चना और इसी उत्साह के साथ आयोजन करने की कामना की।