सितारगंज में रामलीला के चलते दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। रामलीला ग्राउंड में रावण और कुंभकरण के पुतलों का दहन किया गया। इस दौरान उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा मुख्य रूप से मौजूद रहे। पुतला दहन देखने के लिए हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी ग्राउंड में पहुंचे। पूरा परिसर जय श्री राम के नारों से गूंज उठा वहीं, भगवान श्रीराम और रावण के बीच हुए युद्ध का मंचन आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा इस दौरान हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों ने भगवान श्रीराम के जयकारों के साथ बुराई पर अच्छाई की जीत का उत्सव मनाया कार्यक्रम में उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा मुख्य रूप से शामिल हुए। वहीं, राम और रावण के बीच हुए युद्ध के शानदार मंचन ने दर्शकों का मन मोह लिया। जैसे ही रावण और कुंभकरण के पुतलों का दहन हुआ, पूरा रामलीला ग्राउंड जय श्री राम के नारों से गूंज उठा। वहीं, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष राकेश त्यागी ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामलीला का मंचन वृंदावन से आए कलाकारों द्वारा किया गया कलाकारों ने अपने शानदार अभिनय से क्षेत्रवासियों का मन मोह लिया। उन्होंने कहा कि रामलीला और दशहरा का यह पर्व हमें संदेश देता है कि सत्य और अच्छाई के मार्ग पर चलने वालों की अंततः जीत होती है दशहरा पर्व हमें याद दिलाता है कि चाहे बुराई कितनी भी शक्तिशाली क्यों न हो, अंत में जीत हमेशा अच्छाई की ही होती है सितारगंज में रावण और कुंभकरण के पुतला दहन के साथ इसी संदेश को जन-जन तक पहुंचाया गया।

You missed