रुद्रपुर । पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने शहर और आसपास के क्षेत्रों में आयोजित विभिन्न दुर्गा पूजा महोत्सवों में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने मां दुर्गा की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया और क्षेत्रवासियों को नवरात्र की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि नवरात्र का पर्व शक्ति की उपासना के साथ ही भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं का प्रतीक है। मां दुर्गा की आराधना से मनुष्य को बुराइयों पर विजय पाने और जीवन में सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और एकता को मजबूत करते हैं। आयोजकों ने ठुकराल को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। ग्राम पिपलिया नंबर एक में आयोजित श्री श्री सार्वजनिक शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव में ठुकराल के साथ सुनील चुग, ललित सिंह बिष्ट, आनंद शर्मा, केरू मंडल, अंकित बाटला और आकाश बाटला अतिथि के रूप में मौजूद रहे। दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष ओमियो विश्वास सहित राकेश बाला, जयदेव राहा, ज्योतिष बाला, प्रशांत मुखर्जी, पिंकू राय, रविंद्र मंडल, गौतम विश्वास, विजय मंडल, अतुल पोद्दार, सूरज विश्वास, सुशील बाला, हर्षित मंडल, पिंटू राय, मनोज विश्वास, राहुल हालदार, अजीत वैद्य, समीर विश्वास, आरती राय, सुभाषिनी पोद्दार, प्रभात चक्रवर्ती और किशन चक्रवर्ती उपस्थित रहे।ग्राम सभा छतरपुर स्थित दुर्गा एम्पायर में आयोजित मां दुर्गा पूजन महोत्सव में भी ठुकराल ने पूजा अर्चना की। इस दौरान सुनील चुग, ललित सिंह बिष्ट, आनंद शर्मा और केरू मंडल मौजूद रहे। कमेटी के नंदू जायसवाल, दीपक, गोविंद, विशाल पुंडीर, नीरज पांडे, चंदन ठाकुर, संतोष यादव, मोहित शर्मा, रवि, सुनील यादव, अरविंद यादव, कृपाल यादव, रविंद्र कुमार, अशोक यादव, दुर्गेश यादव, जितेंद्र कुमार, वीरेंद्र कुमार, एसएन शर्मा, सदन दुबे, एसके शर्मा और गिरिराज चौधरी सहित अन्य लोगों ने अतिथियों का स्वागत किया। इमली मोहल्ला रंपुरा के वार्ड नंबर 22 में आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव में भी राजकुमार ठुकराल ने मां दुर्गा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान सुनील चुग, ललित सिंह बिष्ट, आनंद शर्मा, केरू मंडल, दिनेश कोली, दानवीर कोली, चंद्रकांत सागर, रामसेवक कोली, अनिल कोली, संजय कोली, विशाल कोली, सुरेश कोली, टिंकू कोली, अमन, गोपाल, अंकित, रोहित, दीपू, गब्बर कोली, जैकी, पवन, राजकुमार, रोशन कोली, रामचंद्र कोली, रूपन देवी और सोमा देवी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।