रिपोर्टर अश्वनी दीक्षित खबर पड़ताल

सितारगंज के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने शिरकत की। इस दौरान ‘मेरे सपनों का भारत, विकसित भारत @2047’ अभियान के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया वहीं,नवनिर्वाचित छात्रसंघ की ओर से नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत में फ्रेशर पार्टी का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री ने युवाओं को देश के विकास में भागीदारी निभाने और अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रेरित किया।

सितारगंज के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। महाविद्यालय परिवार की ओर से उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को शिक्षा, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूक करना रहा सेवा संकल्प सप्ताह के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता छात्र-छात्राओं को कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने सम्मानित किया और उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। युवाओं की प्रतिभा, ऊर्जा और सकारात्मक सोच ही देश को प्रगति के पथ पर आगे ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है उन्होंने विद्यार्थियों से अपने जीवन में लक्ष्य निर्धारित करने, अनुशासन बनाए रखने और निरंतर मेहनत करने का आह्वान किया। साथ ही, विकसित भारत @2047 के संकल्प को साकार करने के लिए युवाओं से अपनी जिम्मेदारियों को समझने और देश के विकास में सक्रिय योगदान देने की अपील की वहीं, महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर रेनू रानी बंसल ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक चेतना को मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है उन्होंने प्रतियोगिताओं में विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम के दौरान नवनिर्वाचित छात्रसंघ की ओर से फ्रेशर पार्टी का भी आयोजन किया गया, जिसमें नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का स्वागत किया गया। इस आयोजन के माध्यम से नए विद्यार्थियों को महाविद्यालय के शैक्षणिक और सांस्कृतिक वातावरण से परिचित होने का अवसर मिला। कार्यक्रम में शिक्षकों, गैर-शिक्षण कर्मचारियों, छात्रसंघ पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया कुल मिलाकर, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सितारगंज में आयोजित यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के सम्मान, युवा सशक्तीकरण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को समर्पित रहा। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारियों को समझने और विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए प्रेरित किया गया।