रिपोर्टर अश्वनीदीक्षित

खबर पड़ताल

 

जनजातीय संस्कृति, परंपरा और गौरव के रंगों से सजा खटीमा। उत्तराखंड की समृद्ध जनजातीय संस्कृति,परंपराओं और विरासत को देश-दुनिया के सामने रखने के उद्देश्य से खटीमा में तीन दिवसीय उत्तराखंड आदि रंगोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस दौरान केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू और केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कलाकार और जनजातीय समाज के लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पारंपरिक रंग में नजर आए। उन्होंने कलाकारों के साथ थिरकते हुए उत्सव में भाग लिया और स्वयं ढोल भी बजाया। इससे पूरा माहौल लोक संस्कृति और उत्साह से सराबोर हो गया।मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्रियों का पौधा एवं महाराणा प्रताप की प्रतिमा भेंट कर स्वागत किया। वहीं ‘हनुमान’ अंश फिल्म के कलाकारों को भी सम्मानित करते हुए पौधा, हनुमान जी की गदा और नीम करौली बाबा की तस्वीर भेंट की मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आदि रंगोत्सव केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि उत्तराखंड की जनजातीय संस्कृति और गौरव का पर्व है। उन्होंने कहा कि खटीमा अपने आप में एक मिनी इंडिया है, जहां विभिन्न समुदायों की संस्कृति और परंपराओं के रंग दिखाई देते हैं।मुख्यमंत्री ने खटीमा स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय के आधुनिकीकरण के लिए 10 करोड़ रुपये की घोषणा के लिए केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री का आभार जताया। साथ ही पिथौरागढ़ क्षेत्र में एक और आवासीय एकलव्य विद्यालय स्थापित करने का अनुरोध केंद्रीय मंत्रियों से किया।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनजातीय समाज को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आधारभूत सुविधाओं से जोड़कर सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, प्रधानमंत्री जनमन योजना, आश्रम पद्धति विद्यालयों, छात्रावासों और आईटीआई सहित विभिन्न योजनाओं का उल्लेख किया।मुख्यमंत्री ने खटीमा क्षेत्र के अंजनिया गांव निवासी बीएसएफ जवान मोहन सिंह राणा और चारूबेटा की बेटी टीला सेन को माउंट एवरेस्ट फतह करने पर भी बधाई दी उन्होंने कहा कि दोनों की उपलब्धि ने थारू समाज के साथ पूरे उत्तराखंड का गौरव बढ़ाया है एकलव्य विद्यालय के लिए 10 करोड़ की घोषणा केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम ने कहा कि वर्ष 1999 में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में जनजातीय मामलों के लिए अलग मंत्रालय का गठन किया गया था, ताकि जनजातीय समाज के विकास के लिए विशेष योजनाएं संचालित की जा सकें उन्होंने बताया कि खटीमा के एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल के विस्तार और सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार करीब 10 करोड़ रुपये खर्च करेगी। इसमें करीब 4 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले हॉस्टल का टेंडर पूरा हो चुका है और निर्माण कार्य शीघ्र शुरू होने की बात कही गई केंद्रीय मंत्री के अनुसार विद्यालय में 240 छात्र और 240 छात्राओं सहित कुल 480 विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने की व्यवस्था होगी जनजातीय संस्कृति को संरक्षित करने का आह्वान केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने उत्तराखंड की जनजातीय विविधता और सांस्कृतिक विरासत की सराहना की। उन्होंने कहा कि थारू, बोक्सा, जौनसारी और राजी सहित विभिन्न जनजातीय समुदाय उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान को समृद्ध बनाते हैं उन्होंने जनजातीय समाज से अपनी संस्कृति, परंपरा और पहचान को संरक्षित रखने का आह्वान किया तथा वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प में जनजातीय समाज की भागीदारी पर जोर दिया अलग-अलग राज्यों के कलाकारों ने बिखेरे संस्कृति के रंगआदि रंगोत्सव में राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मिजोरम और उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से आए जनजातीय कलाकारों ने अपनी पारंपरिक प्रस्तुतियां दीं।लोकनृत्य, लोकगीत, पारंपरिक वेशभूषा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को देश की विविध जनजातीय विरासत से रूबरू कराया।कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री खजान दास ने अतिथियों का स्वागत किया, जबकि सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया इस अवसर पर सांसद अजय भट्ट, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल, प्रदीप बत्रा, खजान दास, राम सिंह कड़ा, भरत सिंह चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष मुकेश कुमार, विधायक सरिता आर्या, विभिन्न दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री, जनप्रतिनिधि तथा डीएम नितिन सिंह भदौरिया और एसएसपी अजय गणपति सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।