रिपोर्टर अश्वनी दीक्षित
खबर पड़ताल
सितारगंज। उत्तरांचल पंजाबी महासभा सितारगंज के शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री ने दीप प्रज्वलित कर किया।इस दौरान उत्तरांचल पंजाबी महासभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने समाज की एकता, अखंडता और संगठन के प्रति पूरी जिम्मेदारी एवं निष्ठा से कार्य करने की शपथ ली। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि सितारगंज एक माला की तरह है और इस माला के हर मोती को साथ लेकर चलना है। उन्होंने कहा कि पंजाबी महासभा का गठन समाज की एकता और भाईचारे की मिसाल है। समाज के सभी लोगों को एकजुट होकर क्षेत्र के विकास और सामाजिक समरसता के लिए कार्य करना चाहिए।उन्होंने कहा कि आज के दौर में अपनी संस्कृति और परंपराओं को बचाना बेहद जरूरी है। नई पीढ़ी को अपने बुजुर्गों की विरासत, पंजाबी संस्कृति, भाषा और परंपराओं से जोड़ना होगा, ताकि आने वाली पीढ़ियां अपनी जड़ों और संस्कृति को पहचान सकें। उन्होंने कहा कि संस्कृति हमारे बच्चों के लिए एक अमूल्य धरोहर है और नई पीढ़ी को इसी विरासत को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी लेनी चाहिए।कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। खास आकर्षण नन्हे-मुन्ने बच्चों की प्रस्तुतियां रहीं। बच्चों ने पंजाबी संस्कृति से जुड़े गीत, कविताएं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। वहीं पंजाबी समाज के लोगों ने भांगड़ा प्रस्तुत कर कार्यक्रम में रंग जमा दिया।समारोह के दौरान सामाजिक एवं जनप्रतिनिधियों का सम्मान भी किया गया। ब्लॉक प्रमुख उपकार सिंह बल को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष सुखदेव सिंह और पूर्व ब्लॉक प्रमुख गुरजीत सिंह को भी शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि पंजाबी महासभा के इस आयोजन में क्षेत्रवासियों की भागीदारी यह दर्शाती है कि सितारगंज में समाज के सभी वर्ग एकजुट होकर अपनी संस्कृति और सामाजिक मूल्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं कार्यक्रम के अंत में उत्तरांचल पंजाबी महासभा के पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि वे संगठन के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे और समाज में एकता, अखंडता, भाईचारे एवं सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे इस मौके पर नितिन अरोरा।
