अश्वनी दीक्षित
खबर पड़ताल
सितारगंज के जंगलों में 800 लीटर लहन मौके पर किया गया नष्ट, तीन आरोपी फरार; पुलिस तलाश में जुटी सितारगंज। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर के निर्देशन में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सितारगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने जंगल में संचालित की जा रही अवैध कच्ची शराब की भट्टी का भंडाफोड़ करते हुए मौके से करीब 200 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की है। वहीं शराब बनाने के लिए तैयार किए जा रहे करीब 800 लीटर लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। पुलिस की कार्रवाई के दौरान भट्टी के पास मौजूद तीन लोग जंगल की ओर भाग निकले, जिनकी तलाश की जा रही है।पुलिस के अनुसार, बसगर वन विभाग बैरियर से करीब एक किलोमीटर अंदर जंगल में अवैध रूप से कच्ची शराब बनाए जाने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर दबिश दी। टीम ने झाड़ियों की आड़ से देखा तो जंगल के बीच अवैध कच्ची शराब की भट्टी जलती हुई मिली। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले भट्टी के पास मौजूद तीन व्यक्ति जंगल की ओर भाग गए।मौके का निरीक्षण करने पर सामने आया कि जमीन में गड्ढा खोदकर लकड़ियों से आग जलाकर उसके ऊपर लोहे के ड्रम रखे गए थे और उनमें कच्ची शराब तैयार की जा रही थी। पुलिस ने मौके से तीन रबर की ट्यूबों में करीब 200 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। इसके अलावा शराब बनाने में इस्तेमाल किए जा रहे दो लोहे के ड्रम, दो एल्युमिनियम पाइप, दो अधजली लकड़ियां और दो प्लास्टिक की बाल्टियां भी बरामद की गईं वहीं मौके पर शराब बनाने के लिए तैयार किया जा रहा करीब 800 लीटर लहन भी मिला, जिसे पुलिस टीम ने मौके पर ही नष्ट कर दिया इस मामले में कोतवाली सितारगंज में मु0अ0सं0 460/2026, धारा 60(1)/60(2) आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश और तलाश अभियान चला रही है।फरार आरोपी1. सोनू सिंह पुत्र गुरदीप सिंह, निवासी कुशमोड़ा, सितारगंज।2. गुरमीत सिंह पुत्र जोगेंद्र सिंह, निवासी कुशमोड़ा, सितारगंज।3. संजू सिंह पुत्र राम सिंह, निवासी बसगर, शक्तिफार्म, सितारगंज।बरामदगीकरीब 200 लीटर अवैध कच्ची शराब करीब 800 लीटर लहन, मौके पर नष्ट 02 लोहे के ड्रम 02 एल्युमिनियम पाइप 02 अधजली लकड़ियां 02 प्लास्टिक की बाल्टियां03 रबर की ट्यूब पुलिस टीम कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक सुंदरम शर्मा, उपनिरीक्षक जगदीश तिवारी, अपर उपनिरीक्षक कमलेश मेहरा, हेड कांस्टेबल मतलूब खान, हेड कांस्टेबल नवनीत कुमार तथा कांस्टेबल सचिन शामिल रहे।पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
