जेसीज पब्लिक स्कूल रुद्रपुर में 13 अप्रैल 2026 को विद्यालय परिसर में कक्षा पाँचवीं के विद्यार्थियों द्वारा प्रार्थना सभा में बैसाखी एवं अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में एक भव्य एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई, जिसके बाद बच्चों ने नृत्य, गीत, नाटक एवं भाषण के माध्यम से दोनों पर्वों का महत्व प्रस्तुत किया।विद्यार्थियों ने बैसाखी के सांस्कृतिक महत्व को दर्शाते हुए पारंपरिक वेशभूषा में आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया, वहीं अंबेडकर जयंती पर डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवनसंघर्ष, सामाजिक समरसता एवं उनके योगदान पर प्रभावशाली लघु नाटिका और भाषण प्रस्तुत किए।विद्यालय के प्रधानाचार्य आर.डी. शर्मा ने बच्चों को संबोधित करते हुए इन पर्वों के ऐतिहासिक एवं सामाजिक महत्व के बारे में महत्वपूर्ण एवं नई जानकारियाँ दीं। उन्होंने बच्चों को डॉ. अंबेडकर के आदर्शों पर चलने तथा शिक्षा के महत्व को समझने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही प्राइमरी विंग की हैडमिस्ट्रैस श्रीमती सिमरजीत कौर ने कक्षा पाँच के नये विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें विद्यालय के परिवेश के अनुरूप स्वयं को ढालने एवं नियम तथा अनुशासन का पालन करने के लिए दिशा-निर्देश देने के साथ-साथ विद्यार्थियों को नई-नई गतिविधियों के माध्यम से सीखने और पढ़ाई में रुचि बढ़ाने के लिए भी उत्साहित किया।कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतीकरण हेतु सराहना की गई तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर विद्यालय में उत्साह एवं आनंद का वातावरण बना रहा।इस अवसर पर विद्यालय प्रबन्धन समिति के महासचिव सुरजीत सिंह ग्रोवर तथा निदेशक सुधांशु पन्त ने सभी को बैसाखी एवं डा0 भीमराव अम्बेडकर जयन्ती की शुभकामनाएँ दीं।



