
सितारगंज पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में हुई पत्रकारों की एक आवश्यक बैठक जिसमें क्षेत्र के कई वरिष्ठ पत्रकारों ने भाग लिया बैठक में मुख्य रूप से उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार फुटेला, जिला अध्यक्ष कंचन वर्मा, रूपेश कुमार, गुरविंदर सिंह और शिवम शर्मा मौजूद रहे इस दौरान उत्तराखंड पत्रकार यूनियन की नगर इकाई सितारगंज का गठन किया गया। सर्वसम्मति से चरण सिंह सरारी को नगर अध्यक्ष,अमर सिंह यादव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष,हरि ओम को उपाध्यक्ष,प्रवेश राणा को महासचिव,विक्की मंडल को कोषाध्यक्ष,मनोज हालदार को उप सचिव,अनिल सागर को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया वहीं गुरनाम सिंह करनावल प्रदीप रस्तोगी और अश्वनी दीक्षित को जिला संरक्षक के पद पर चुना गया कार्यक्रम के दौरान सभी पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तथा मिष्ठान वितरण कर एक-दूसरे को बधाई दी गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने और पत्रकारों के हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया गया। वहीं उपस्थित नवनियुक्त अध्यक्ष चरण सिंह सरारी ने कहा कि आज उत्तराखंड पत्रकार यूनियन का नगर इकाई गठन हुआ है और मैं पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने पद की गरिमा को समझते हुए पूरी जिम्मेदारी निभाऊंगा अगर किसी भी पत्रकार को किसी भी तरह की परेशानी हुई तो हम तन मन धन से उसके साथ खड़े हुए हैं इसी के साथ जिला अध्यक्ष कंचन वर्मा ने कहा कि हमें चरण सिंह सरारी पर पूरा भरोसा है कि वह नगर इकाई की कार्यकारिणी को बखूबी निभाएंगे और उत्तराखंड के अंदर सितारगंज का नाम करेंगे हम हर तरह से उनके सहयोग में खड़े हैं अगर किसी भी पत्रकार को कोई भी परेशानी होती है तो पूरे उत्तराखंड में उत्तराखंड पत्रकार यूनियन पत्रकार का सहयोग करेगी प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार फुटेला ने कहा कि आज हमें सितारगंज की नगर इकाई का गठन करने के बाद अति प्रसन्नता हो रही है कि यहां पर इतने अच्छे और पुराने पत्रकार हैं जो कि अपनी जिम्मेदारी को समझते हैं इसलिए हम हर तरीके से सितारगंज के पत्रकारों का सहयोग करेंगे किसी भी तरह से किसी भी पत्र को पूरे प्रदेश में कहीं भी हमारी आवश्यकता पड़ेगी तो हम हर तरीके से उनके सहयोग में तैयार रहेंगे










