Spread the love


बाजपुर और सितारगंज क्षेत्र में विशेष अभियान, जंगलों में चल रहे अवैध शराब निर्माण के अड्डों पर आबकारी टीम की ताबड़तोड़ कार्रवाई

जनपद ऊधम सिंह नगर में अवैध कच्ची शराब के निर्माण और तस्करी पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने मंगलवार को विशेष अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की। माननीय आबकारी आयुक्त उत्तराखंड और जिलाधिकारी ऊधम सिंह नगर के निर्देश पर चलाए गए अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर अवैध शराब निर्माण के अड्डों को ध्वस्त किया गया।अभियान के दौरान कुल 05 अवैध भट्ठियों को तोड़ा गया, जबकि मौके से 170 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। इसके अलावा शराब बनाने में प्रयुक्त लगभग 11,800 किलो लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।जानकारी के अनुसार अपराध निरोध क्षेत्र-4 बाजपुर की टीम ने ग्राम बन्नाखेड़ा, इटव्वा और गजरौला में दबिश दी। इस दौरान टीम ने 03 अवैध भट्टियां ध्वस्त करते हुए करीब 8000 किलो लहन नष्ट किया तथा 80 लीटर कच्ची शराब बरामद की।वहीं अपराध निरोध क्षेत्र-2 खटीमा टीम ने सितारगंज क्षेत्र के बसघर गांव में छापेमारी कर 02 भट्टियों को तोड़ा, साथ ही 3800 किलो लहन नष्ट कर 90 लीटर कच्ची शराब बरामद की।इस संयुक्त कार्रवाई में क्षेत्र-04 बाजपुर, क्षेत्र-03 काशीपुर की आबकारी टीम तथा प्रवर्तन दल ऊधम सिंह नगर भी शामिल रहे।आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अवैध शराब के निर्माण और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे अवैध कारोबार में लिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

You cannot copy content of this page