
रुद्रपुर, मार्च 7, 2026: बीएलके-मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, नई दिल्ली ने रुद्रपुर के नारायण हॉस्पिटल में मेडिकल ऑन्कोलॉजी ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की। इस सेवा का शुभारंभ बीएलके-मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, नई दिल्ली के मेडिकल ऑन्कोलॉजी विभाग के सीनियर डायरेक्टर एवं यूनिट हेड – डॉ. चंद्रगौड़ा दोडगौदार, और मेडिकल ऑन्कोलॉजी विभाग के एसोसिएट कंसल्टेंट – डॉ. राजा छाबड़ा, की उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर नारायण हॉस्पिटल के सीनियर ऑर्थोपेडिक सर्जन एवं डायरेक्टर – डॉ. प्रदीप अदलखा भी मौजूद रहे।


नई शुरू की गई ओपीडी सेवाओं के तहत डॉ. चंद्रगौड़ा दोडगौदार और डॉ. राजा छाबड़ा हर महीने के पहले और तीसरे शुक्रवार को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक नारायण हॉस्पिटल, रुद्रपुर में उपलब्ध रहेंगे। यहां वे कैंसर से संबंधित प्राथमिक परामर्श और फॉलो-अप कंसल्टेशन प्रदान करेंगे, जिससे स्थानीय मरीजों को विशेषज्ञ उपचार के लिए दूर जाने की आवश्यकता कम होगी।
इस अवसर पर बीएलके-मैक्स हॉस्पिटल, नई दिल्ली के मेडिकल ऑन्कोलॉजी विभाग के सीनियर डायरेक्टर एवं यूनिट हेड – डॉ. चंद्रगौड़ा दोडगौदार ने कहा, “आज के समय में कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और हर प्रकार के कैंसर के इलाज में अलग-अलग चुनौतियाँ सामने आती हैं। मरीजों में कैंसर के प्रकार और स्टेज के अनुसार कई तरह के लक्षण दिखाई दे सकते हैं, जैसे लगातार खांसी या आवाज में भारीपन, निगलने में कठिनाई, कब्ज या डायरिया, शरीर में असामान्य गांठ, पीरियड्स के बीच ब्लीडिंग, अचानक वजन कम होना, अत्यधिक थकान और त्वचा में बदलाव। इन ओपीडी सेवाओं की शुरुआत के माध्यम से हमारा उद्देश्य मरीजों को एडवांस ट्रीटमेंट ऑप्शंस, सही काउंसलिंग और संवेदनशील देखभाल उपलब्ध कराना है, ताकि कैंसर के पूरे इलाज के दौरान उनकी बेहतर देखभाल सुनिश्चित की जा सके।”
बीएलके-मैक्स हॉस्पिटल, नई दिल्ली, के मेडिकल ऑन्कोलॉजी विभाग के एसोसिएट कंसल्टेंट – डॉ. राजा छाबड़ा, ने कहा, “बीएलके-मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में कैंसर के इलाज के लिए एडवांस और पर्सनलाइज्ड ट्रीटमेंट की व्यापक सुविधाएं उपलब्ध हैं। हमारे यहां मरीजों को प्रिसिशन-बेस्ड कीमोथेरेपी, टार्गेटेड थेरेपी, इम्यूनोथेरेपी, हार्मोन थेरेपी के साथ-साथ लेटेस्ट मॉलिक्यूलर डायग्नोस्टिक्स की सुविधा मिलती है, जिससे हर मरीज के लिए उसके रोग और स्टेज के अनुसार ट्रीटमेंट प्लान तैयार किया जा सके। इसके अलावा मल्टीडिसिप्लिनरी ट्यूमर बोर्ड डिस्कशन के माध्यम से विशेषज्ञों की सामूहिक राय से मरीजों को समग्र, संवेदनशील और एविडेंस-बेस्ड कैंसर केयर प्रदान की जाती है।”
बीएलके-मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, नई दिल्ली का उद्देश्य केवल उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना ही नहीं है, बल्कि कैंसर के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना भी है, ताकि लोग समय पर जांच और इलाज के माध्यम से बेहतर और स्वस्थ जीवन जी सकें। अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और पेशेंट-सेंट्रिक अप्रोच के साथ हॉस्पिटल का लक्ष्य केवल मरीजों की जीवन अवधि बढ़ाना ही नहीं, बल्कि उनकी जीवन गुणवत्ता को भी बेहतर बनाना है।








