Spread the love

कानून व्यवस्था को लेकर अधीनस्थों को दिए सख्त निर्देश, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों का किया सम्मान

👉 जनपद में अपराधों की विस्तृत समीक्षा कर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

👉 उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

👉 शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को चेतावनी, कार्यप्रणाली सुधारने के निर्देश

👉 अवैध नशा, स्ट्रीट क्राइम व असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के आदेश

👉 पीड़ितों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण, रात्रि गश्त बढ़ाने व यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश

पुलिस लाइन रुद्रपुर में आयोजित हुई मासिक अपराध गोष्ठी
➡️ आज दिनांक 06/03/2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर श्री अजय गणपति महोदय द्वारा पुलिस लाइन रुद्रपुर के सभागार में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के दौरान जनपद में घटित विभिन्न अपराधों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

➡️ बैठक में जनपद के समस्त पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी एवं शाखा प्रभारी एवं अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। एसएसपी महोदय द्वारा अपराध नियंत्रण, विवेचनाओं के निस्तारण, जनशिकायतों के समाधान तथा कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

सर्किल प्रभारियों को थाना/चौकी की नियमित चेकिंग के निर्देश
➡️ एसएसपी महोदय द्वारा सभी सर्किल प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने सर्किल के अंतर्गत आने वाले थाना एवं चौकियों की नियमित चेकिंग करें तथा वहां की पुलिस कार्यप्रणाली का निरीक्षण कर आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करें। साथ ही क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए प्रभावी निगरानी रखने के भी निर्देश दिए गए।

लंबित विवेचनाओं व वारंट तामील में तेजी लाने के निर्देश
➡️ बैठक के दौरान एसएसपी महोदय ने सभी विवेचकों को लंबित विवेचनाओं का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही न्यायालय से जारी वारंट, समन एवं अन्य आदेशों की समय से तामील सुनिश्चित करने तथा विवेचना की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

स्ट्रीट क्राइम पर त्वरित कार्यवाही और रात्रि गश्त बढ़ाने के निर्देश
➡️ एसएसपी महोदय द्वारा जनपद में होने वाली स्ट्रीट क्राइम की घटनाओं पर तत्काल एक्शन लेने तथा अपराधियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

➡️ इसके साथ ही अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए रात्रि गश्त को और अधिक सक्रिय व सुदृढ़ बनाने, संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग करने तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के लिए भी निर्देशित किया गया।

नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त अभियान चलाने के निर्देश
➡️ अवैध नशे के विरुद्ध कड़ा रुख अपनाते हुए एसएसपी महोदय ने कहा कि जनपद में अवैध नशे का कारोबार किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

➡️ उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि अवैध शराब, नशीले पदार्थों तथा नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर कड़ी से कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जाए तथा ऐसे संवेदनशील स्थानों पर नियमित चेकिंग अभियान चलाया जाए जहां से नशे के कारोबार की संभावना रहती है।

असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के आदेश
➡️ एसएसपी महोदय ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनपद का माहौल खराब करने वाले, शांति व्यवस्था भंग करने वाले तथा कानून का उल्लंघन करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त से सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाए। ऐसे तत्वों पर सतत निगरानी रखते हुए उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।

महिला एवं बच्चों से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्यवाही
➡️ बैठक के दौरान एसएसपी महोदय ने विशेष रूप से निर्देशित किया कि महिला एवं बच्चों से संबंधित मामलों को अत्यंत गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ लिया जाए। ऐसे मामलों में तत्काल संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्यवाही की जाए ताकि पीड़ितों को समय पर न्याय और सुरक्षा का भरोसा मिल सके।

➡️ उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि ऐसे मामलों में किसी स्तर पर लापरवाही पाई गई तो संबंधित थाना/चौकी प्रभारी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश
➡️ यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए एसएसपी महोदय द्वारा निर्देश दिए गए कि बिना हेलमेट वाहन चलाने, ट्रिपलिंग करने, रेट्रो साइलेंसर लगाने तथा काली फिल्म लगे वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाए। इसके साथ ही यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए भी आवश्यक प्रयास किए जाने के निर्देश दिए गए।

जनशिकायतों के निस्तारण को प्राथमिकता देने के निर्देश
➡️ एसएसपी महोदय द्वारा सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि पीड़ितों व शिकायतकर्ताओं की शिकायतों पर तत्काल संज्ञान लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर उनका निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इससे आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत होगा तथा पुलिस की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता भी बनी रहेगी।

पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनी, उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान
➡️ अपराध गोष्ठी के दौरान एसएसपी महोदय द्वारा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संवाद करते हुए उनकी निजी एवं पारिवारिक समस्याओं की जानकारी ली गई तथा उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
➡️ अंत में जनपद में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 20 पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, वहीं अपने कर्तव्यों के प्रति शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कार्यप्रणाली में सुधार लाने के निर्देश दिए गए।

You cannot copy content of this page