Spread the love

सितारगंज:(अश्वनी दीक्षित)कोतवाली क्षेत्र में आगामी होली पर्व को सौहार्दपूर्ण और शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के उद्देश्य से कोतवाली सितारगंज पुलिस ने मिश्रित आबादी वाले संवेदनशील क्षेत्रों में व्यापक फ्लैग मार्च निकालकर सुरक्षा का मजबूत संदेश दिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी भूपेंद्र सिंह धौनी के नेतृत्व में कोतवाल सुंदरम शर्मा, उप निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद उनियाल सहित भारी पुलिस बल ने नगर के प्रमुख मार्गों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल मार्च कर आमजन से भाईचारा बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि होली के दौरान किसी भी प्रकार की हुड़दंग, अव्यवस्था या असामाजिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा पुलिस प्रशासन पूरी मुस्तैदी और सतर्कता के साथ तैनात रहेगा। फ्लैग मार्च के दौरान नागरिकों ने भी पुलिस की इस पहल का स्वागत किया और आश्वस्त किया कि होली का पर्व रंग-बिरंगे उत्साह, आपसी प्रेम और सौहार्द के साथ मनाया जाएगा, ताकि क्षेत्र में किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो और त्योहार की खुशियां पूरे उल्लास के साथ मनाई जा सके।

You cannot copy content of this page