
बेरीनाग क्षेत्र भ्रमण के दौरान भुवनेश्वर विनायक घाटी से गनौरा से ल्वारकटिया तक लगभग 4 किलोमीटर सड़क का स्थलीय निरीक्षण किया। यह मार्ग करीब 3 हजार से अधिक लोगों की जीवनरेखा है, लेकिन आज भी इसकी स्थिति अत्यंत दयनीय बनी हुई है।केवल 1 लाख रुपये की निधि से वर्षों पूर्व सड़क काटी गई थी, परंतु आज तक इसका समुचित निर्माण और डामरीकरण नहीं हो पाया। गंगोलीहाट विधानसभा (विकासखंड बेरीनाग) के अंतर्गत आने वाले इस क्षेत्र की लगातार उपेक्षा की गई है।सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि वर्तमान क्षेत्र विधायक पूर्व में जिला पंचायत सदस्य भी रहे हैं, इसके बावजूद इस सड़क की अनदेखी होना समझ से परे है। जब प्रतिनिधित्व का अनुभव भी रहा हो, तब विकास कार्यों की यह स्थिति कई सवाल खड़े करती है।
बरसात के समय यह मार्ग जानलेवा बन जाता है, जिससे स्कूली बच्चों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और मरीजों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
मैं संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों से मांग करता हूं कि तत्काल बजट स्वीकृत कर इस सड़क का पक्का निर्माण कार्य शुरू किया जाए।क्षेत्र की जनता अब केवल आश्वासन नहीं, ठोस और समयबद्ध कार्रवाई चाहती है।
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता श्री खष्टी भट्ट जी पअनुसूचित जाति विभाग प्रदेश सचिव श्री पूरन राम जी धीरेंद्र बिष्ट जी नगर अध्यक्ष गंगोलीहाट नारायण सिंह बोहरा जी मनीष बिष्ट जी पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष गंगोलीहाट संजू बोरा जी पूर्व प्रधानाचार्य श्री भगवान सिंह कठायत जी पार्षद जीवन पंत जी पूर्व प्रधान श्री महेश मेहरा जी कांग्रेस जिला प्रवक्ता पिथौरागढ़ श्री प्रकाश जोशी जोशी क्षेत्र पंचायत सदस्य भुवनेश्वर श्री विक्रम मेहरा जी










